Last Updated:
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 39वें मैच के दौरान अचानक आए धूल भरे तूफान ने खेल को कुछ समय के लिए बाधित कर दिया. तेज हवाओं और उड़ती धूल के कारण मैदान पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे खिलाड़ियों को आंखों में जलन और सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ा. खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अंपायरों ने दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच चल रहे इस मुकाबले को कुछ समय के लिए रोक दिया.
दिल्ली बनाम आरसीबी मैच में धूल भरी आंधी ने दी दस्तक.
नई दिल्ली. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में उस वक्त एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब अचानक आए धूल के तेज तूफान के कारण खेल को बीच में ही रोकना पड़. दिल्ली की गर्मी के बीच उठे इस रेतीले बवंडर की वजह से मैदान पर विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम हो गई, जिससे बल्लेबाजों और फील्डरों दोनों के लिए गेंद को देख पाना लगभग नामुमकिन हो गया. हालांकि मैच फिर शुरू हो चुका है.
About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें


