आज छुट्टी के दिन जज पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, बोले- ये फैसला सिर्फ एक के लिए, बाकी स्टूडेंट कोर्ट का दरवाजा खटखटाएं
Last Updated:
नई दिल्ली. गुड फ्राइडे के अवकाश के दिन सुप्रीम कोर्ट में एक विशेष और महत्वपूर्ण सुनवाई हुई जिसने RPSC SI भर्ती परीक्षा के लाखों उम्मीदवारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने अपने पुराने आदेश को संशोधित करते हुए परीक्षा में बैठने की अनुमति को सीमित कर दिया है. दरअसल, इससे पहले कोर्ट ने करीब 2.21 लाख उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी. हालांकि, आरपीएससी ने कोर्ट में इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को समायोजित करने में असमर्थता जताई. इसके बाद कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि राहत केवल मुख्य याचिकाकर्ता सूरज मल मीणा तक ही सीमित रहेगी. पीठ ने तर्क दिया कि चूंकि केवल एक ही व्यक्ति ने राहत के लिए शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था इसलिए सार्वभौमिक आदेश देना उचित नहीं है. अन्य अभ्यर्थियों के लिए अब केवल राजस्थान हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के बाद ही याचिका दायर करने का विकल्प खुला है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…