केरल में हम रिकॉर्ड नंबर से सीटें जीतेंगे…केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‌किया बड़ा दावा

Date:


होमताजा खबरदेश

केरल में हम रिकॉर्ड नंबर से सीटें जीतेंगे…किरेन रिजिजू ने ‌किया बड़ा दावा

Last Updated:

केरल विधानसभा चुनाव में एनडीए की सीट जीतने की उम्मीदों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दावा किया कि हम रिकॉर्ड नंबर से सीटें जीतेंगे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

किरेन रिजिजू ने कहा कि आज वे क्रिश्चियन कम्युनिटी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.

केरल विधानसभा चुनाव में एनडीए की सीट जीतने की उम्मीदों पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को दावा किया कि हम रिकॉर्ड नंबर से सीटें जीतेंगे.

उन्होंने कहा कि अभी मैं केरल के लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम जो भी करेंगे, भारत के लोगों की भलाई के लिए करेंगे. हम हर कम्युनिटी को साथ लेकर चलेंगे. कांग्रेस के उलट, जो मुसलमानों को अपना वोट बैंक बनाना चाहती है और सिर्फ वोट पाने के लिए उन्हें खुश करना चाहती है. किरेन रिजिजू ने सवाल किया- अगर मुसलमान गरीब हैं, तो उन्हें गरीब किसने बनाया?

किरेन रिजिजू ने कहा कि आज वे क्रिश्चियन कम्युनिटी को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब कोई उनकी सुनने वाला नहीं है. केरल के लोग अब कम्युनिस्टों और कांग्रेस पार्टी का गेम प्लान समझ गए हैं. इतने साल से सिर्फ ये दो ग्रुप ही पावर एक्सचेंज करते रहे हैं. अब तीसरी पार्टी को मौका मिलने का समय है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अब कोई गंभीरता से नहीं लेता.

वहीं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने केरल के लोगों के नाम एक पत्र लिखा. इसमें उन्होंने तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी की ‘फर्जी गारंटियों’ का जिक्र किया है और सावधान रहने की अपील की है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि केरल अपने शिक्षित और जागरूक नागरिकों के लिए जाना जाता है, जो वोट देने से पहले सोच-समझकर फैसला करते हैं. आने वाले विधानसभा चुनावों के समय कई नेता केरल आ रहे हैं और कई वादे कर रहे हैं.

उन्होंने लिखा कि मैं एक केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना का सांसद होने के नाते वहां की स्थिति को करीब से देख चुका हूं. तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने के लिए 6 गारंटी और 420 से ज्यादा वादे किए थे, जो किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों से जुड़े थे. इन वादों का बड़े स्तर पर प्रचार किया गया था, जिसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जैसे बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया था, लेकिन ये गारंटी पूरी तरह से फर्जी साबित हुई हैं.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related