5.1 C
Munich

यूपी में आंधी-बारिश की चेतावनी, इन जिलों में जमकर होगी बरसात, IMD का अलर्ट

Must read


लखनऊः उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख बदल गया है. बादलों की आवाजाही के साथ-साथ तेज आंधी भी चल रही है. सोमवार शाम से ही यूपी के कई जिलों में मौसम बदलने लगा. वहीं आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 अप्रैल से 2 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और वज्रपात के साथ-साथ तेज हवा भी चलेगी. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल तक आंधी-बारिश का सबब बना रहेगा.

किन शहरों में कितना रहा अधिकतम तापमान
बीते 27 मार्च को आगरा में 44.4, अलीगढ़ में 43.4, अयोध्या में 38.0, आजमगढ़ में 38.2, बहराइच में 38.6, बलिया में 36.0, बांदा में 47.6, बाराबंकी में 39.0, बरेली में 39.6, बिजनौर-नजीबाबाद में 39.2, चित्रकूट में 43.3, इटावा में 41.6, फुर्सतगंज, 42.1, गौतम बुद्धनगर में 41.8, गाजियाबाद में 42.0, गोरखपुर में 35.6, हमीरपुर में 44.2, हरदोई में 41.0, झांसी में 45.2, कानपुर में 41.0, कानपुर एयरफोर्स में 43.8, कानपुर बर्रा में 41.0, लखीमपुर खीरी में 41.0, मथुरा-वृंदावन में 42.8, मेरठ में 42.1, मुरादाबाद में 40.5, मुजफ्फरनगर में 39.3, प्रयागराज में 44.2, शाहजहांपुर में 40.6, सुल्तानपुर में 40.7, वाराणसी में 41.5 डिग्रीस सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

आईएमडी ने किन जिलों में बारिश को लेकर जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है, उनमें सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, ललितपुर, झांसी, औरेया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, संभल, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर शामिल है. आईएमडी ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

पूरे देश में कैसा रहने वाला है मौसम?
आईएमडी का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात आफत मचा सकती है. मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के लिए खास चेतावनी जारी की है. ऐसे में यात्रा करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर पढ़ें. आईएमडी ने 28 अप्रैल के लिए यूपी, बिहार, राजस्थान सहित 13 राज्यों के लिए भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को सतर्क रहने की भी चेतावनी जारी की है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article