5.3 C
Munich

अरे उन्हें हिंदी नहीं आती… रिंकू ने बहन को टोकते हुए कहा- भैया नहीं ब्रदर बोलो, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो

Must read


होमखेलक्रिकेट

अरे उन्हें हिंदी नहीं आती, रिंकू ने बहन को टोकते हुए कहा-भैया नहीं ब्रदर बोलो

Last Updated:

Rinku Singh bhaiya nahi brother: रिंकू सिंह की नाबाद 83 रनों की पारी और सुनील नारायण की घातक गेंदबाजी की बदौलत केकेआर ने लखनऊ को सुपर ओवर में मात दी. मैच के बाद रिंकू की बहन और नारायण के बीच हुई मजेदार बातचीत ने सबका ध्यान खींचा. जब बहन ने नारायण को ‘नमस्ते भैया’ कहा, तो रिंकू ने हंसते हुए उन्हें टोककर ‘ब्रदर’ बोलने की सलाह दी. यह भावुक और खुशनुमा पल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Zoom

भैया नहीं, ब्रदर कहो!… जब रिंकू सिंह की बहन ने सुनील नारायण को हिंदी में दी बधाई, तो हंसी नहीं रोक पाए फैंस.

नई दिल्ली. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वह सब कुछ देखने को मिला जिसके लिए क्रिकेट को ‘अनिश्चितताओं का खेल’ कहा जाता है. आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराकर एक ऐसी जीत दर्ज की, जिसे सालों तक याद रखा जाएगा. इस जीत के दो सबसे बड़े नायक रहे बल्लेबाजी में रिंकू सिंह और गेंदबाजी में दिग्गज सुनील नारायण. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही. लखनऊ के गेंदबाजों ने अपनी घरेलू पिच का फायदा उठाते हुए केकेआर के ऊपरी क्रम को तहस-नहस कर दिया. एक समय ऐसा था जब केकेआर 15 ओवर में महज 93 रन पर 7 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी. ऐसा लग रहा था कि टीम 120 का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी.

लेकिन ‘फिनिशर’ रिंकू सिंह (Rinku Singh) के इरादे कुछ और ही थे. उन्होंने वहीं से अपनी पारी को गियर बदला और लखनऊ के गेंदबाजों पर जवाबी हमला शुरू किया. रिंकू ने मैदान के हर कोने में शॉट लगाए और 51 गेंदों में नाबाद 83 रनों की साहसी पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों में 155/7 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. रिंकू ने न केवल बल्ले से कमाल किया, बल्कि फील्डिंग के दौरान भी अपनी फुर्ती दिखाते हुए 4 शानदार कैच लपके.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article