Last Updated:
Ruturaj Gaikwad 7 Sixes: भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने ये कारनामा घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी मैच के दौरान किया था. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच 2022 में क्वार्टर फाइनल मैच के 49वें ओवर में रुतुराज ने लेफ्ट आर्म स्पिनर शिवा सिंह को सात छक्के जड़कर इतिहास रचा. इस मुकाबले में रुतुराज ने 220 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
रुतुराज गायकवाड़ ने 2022 में एक ओवर में ठोके थे 7 छक्के.
नई दिल्ली. क्रिकेट की दुनिया में एक ओवर में 6 छक्के लगाना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जाती है. युवराज सिंह, हर्शल गिब्स और कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गजों ने यह कारनामा करके इतिहास रचा है. लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई बल्लेबाज एक ही ओवर में 7 छक्के जड़ दे? जी हां, यह कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है. भारत के स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ ने यह कारनामा कर दिखाया है. उन्होंने एक ओवर में 7 छक्के लगाकर एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ना तो दूर, दोहराना भी लगभग असंभव नजर आता है.
कैसे लगे एक ओवर में 7 छक्के?
दरअसल, यह ऐतिहासिक पल विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान देखने को मिला. महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला चल रहा था. महाराष्ट्र की ओर से कप्तानी कर रहे रुतुराज गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद थे. पारी का 49वां ओवर फेंकने आए उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर शिवा सिंह. उस ओवर का रोमांच कुछ इस तरह था-
पहली गेंद: छक्का
दूसरी गेंद: छक्का
तीसरी गेंद: छक्का
चौथी गेंद: छक्का
पांचवीं गेंद (नो बॉल): छक्का (यहां शिवा सिंह ने गलती कर दी और गेंद नो-बॉल हो गई, जिस पर भी रुतुराज ने छक्का जड़ दिया.)
पांचवीं गेंद (लीगल डिलीवरी): छक्का
छठी गेंद: छक्का
इस तरह रुतुराज ने एक ही ओवर में कुल 7 छक्के जड़ दिए और उस ओवर से 43 रन बटोरे. लिस्ट-ए क्रिकेट (50 ओवर फॉर्मेट) के इतिहास में यह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया.
6⃣,6⃣,6⃣,6⃣,6⃣nb,6⃣,6⃣
Ruturaj Gaikwad smashes 4⃣3⃣ runs in one over! 🔥🔥


