17.4 C
Munich

IPL 2026 bidding war for Mukul Chaud आईपीएल ऑक्शन में मुकुल चौधरी के लिए हो गई थी बिडिंग वॉर, सिर्फ 20 लाख के लिए इस टीम ने छोड़ दिया विध्वंसक खिलाड़ी

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL ऑक्शन में कितनी टीमों ने लगाई थी मुकुल के लिए बोली, कैसा था बिडिंग वॉर

Last Updated:

IPL 2026 bidding war for Mukul Chaudhary: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में केकेआर के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाने वाले मुकुल चौधरी के लिए बिडिंग वॉर में लखनऊ सुपरजायंट्स के अलावा और भी दो टीमें थी, जो उन्हें खरीदना चाहती थी, लेकिन सिर्फ 20 लाख के अंतर के कारण वह लखनऊ में आ गए.

Zoom

मुकुल के लिए तीन टीमों ने लगाई ऑक्शन में बोली

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के हर सीजन के लिए टीमें महीनों पहले खिलाड़ियों की स्काउटिंग शुरू कर देती है. खास तौर से घरेलू क्रिकेटरों पर टीमों की पैनी नजर रहती है और जब ऑक्शन का समय आता है तो वह अपने मुताबिक उन्हें खरीदते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी एक खिलाड़ी के लिए ऑक्शन में टीमों के बीच बिडिंग वॉर शुरू हो जाता है.

ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ सनसनी मचाने वाले लखनऊ सुपरजायंट्स के मुकुल चौधरी के लिए भी हुआ. आईपीएल 2026 के 15वें मैच में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मुकुल चौधरी ने लखनऊ को रोमांच मैच में 3 विकेट से जीत दिलाई. इसके बाद से ही वह सुर्खियों में बने हुए हैं. मुकुल घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं और आईपीएल 2026 के लिए उन्होंने खुद को 30 लाख के बेस प्राइस में रखा था.

मुंबई और राजस्थान की भी थी मुकुल पर नजर

आईपीएल 2026 के लिए मुकुल पर राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की भी नजर थी. राजस्थान तो मुकुल को खरीदने के लिए लखनऊ को बिडिंग में कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन सिर्फ 20 लाख के अंतर से उसने इस विध्वंसक फिनिशर को छोड़ दिया. वहीं, मुंबई की टीम ऑक्शन में सबसे कम पर्स के साथ आई थी तो वह ज्यादा देर तक बिडिंग में नहीं टिक पाई.

ऑक्शन टेबल पर जब मुकुल का नाम आया तो सबसे पहली बोली राजस्थान रॉयल्स ने लगाई. राजस्थान के साथ मुंबई भी मैदान में आ गई. मुंबई की टीम मुकुल के लिए 95 लाख तक गई थी, लेकिन राजस्थान ने 1 करोड़ की बिड कर दी. इसके बाद मुंबई की टीम पीछे हट गई. यहां से फिर लखनऊ की एंट्री हुई. लखनऊ के साथ बिडिंग वॉर में राजस्थान 2.40 करोड़ तक पहुंची, लेकिन लखनऊ 2.60 करोड़ की कीमत पर मुकुल को खरीद लिया और मुकुल ने भी लखनऊ के फैसले को सही साबित कर दिखाया है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article