Tips And Tricks: अब नहीं रोएंगे प्याज काटते समय! जानिए ये आसान तरीका जो आंखों में जलन को करेगा खत्म

Date:


Last Updated:

Onion Cutting Tips: प्याज काटते समय आंखों में जलन और आंसू आना एक आम समस्या है, लेकिन कुछ आसान देसी उपायों से इससे बचा जा सकता है. प्याज को काटने से पहले उसे फ्रिज में ठंडा कर लें या पानी में भिगो दें, इससे जलन कम होती है. इसके अलावा तेज चाकू का इस्तेमाल करने और पंखे के सामने बैठकर काटने से भी राहत मिलती है. ये छोटे-छोटे किचन हैक्स आपकी परेशानी को आसान बना सकते हैं. सही तरीके अपनाकर आप बिना आंसू बहाए आराम से प्याज काट सकते हैं और कुकिंग को ज्यादा आसान बना सकते हैं.

प्याज काटते समय चाकू अच्छी तरह तेज होना चाहिए, क्योंकि कुंद चाकू प्याज को अधिक दबाव देकर काटता है, जिससे गैस ज्यादा निकलती है. वहीं, प्याज को ऊपर से नीचे की ओर काटने की बजाय उसे बीच से दो हिस्सों में काटकर उसका छिलका हटाने का तरीका भी आसान माना जाता है।.इस तरह प्याज की परतें तेजी से अलग होती हैं और काटने की प्रक्रिया भी सरल बन जाती है. साथ ही कई घरेलू महिलाएं मानती हैं कि प्याज के पास जलती हुई मोमबत्ती रखने से भी गैस का असर कम होता है, क्योंकि मोमबत्ती की लौ गैस को अपनी ओर खींच लेती है.

bhilwara

प्याज काटते समय उठने वाली जलन की वजह उसमें मौजूद सल्फर युक्त गैस होती है, जो हवा में मिलकर आँखों पर असर डालती है, आमतौर पर लोग इस समस्या से निपटने के लिए पानी चलाकर प्याज काटने या फ्रिज में प्याज रखने जैसे तरीके अपनाते हैं, लेकिन ये उपाय हमेशा पूरी तरह प्रभावी साबित नहीं होते. ऐसे में एक घरेलू, आसान और सस्ता तरीका सामने आया है, जिसके जरिए प्याज छीलना और काटना काफी सरल हो सकता है. इस तरीके का उपयोग न केवल समय बचाता है बल्कि आँखों में जलन की समस्या को भी काफी हद तक कम कर देता है.

bhilwara

 घरों में खाना बनाते समय अक्सर देखा जाता है कि लगभग हर सब्जी में प्याज का इस्तेमाल ज़रूरी माना जाता है. प्याज न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि भोजन की खुशबू और बनावट को भी बेहतर बनाता है. हालांकि, एक समस्या जो लगभग हर रसोई में देखने को मिलती है, वह है प्याज को छीलने और काटने की परेशानी. आँखों में जलन, पानी आना और समय की बर्बादी जैसी स्थितियाँ अक्सर सामने आती हैं. इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए घरेलू स्तर पर कई लोग आसान और सुरक्षित उपाय खोजते रहते हैं, ताकि प्याज काटने की प्रक्रिया न केवल सरल हो बल्कि उसमें लगने वाला समय और परेशानी भी कम हो सके.

Add News18 as
Preferred Source on Google

bhilwara

प्याज को काटने से पहले उसे कुछ मिनटों के लिए ठंडे पानी में डालना बेहद कारगर होता है. ठंडा पानी प्याज के अंदर मौजूद तीखी गैस को सक्रिय होने से रोक देता है, जिससे काटते समय आंखों में जलन कम होती है. इसके अलावा, प्याज का छिलका भी आसानी से निकल जाता है और उसे काटते समय चाकू भी आसानी से चलता है. यह उपाय खासकर गर्मियों में अधिक फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि गर्म मौसम में प्याज की गैस तेजी से फैलती है, जिससे आँखों में अधिक जलन होती है.

bhilwara

घरों में उपलब्ध सामान्य साधनों की मदद से प्याज काटने के यह आसान तरीके लोगों का काम काफी हद तक आसान कर रहे हैं. इन तरीकों से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि खाना बनाने का अनुभव भी अधिक आरामदायक बनता है. खासकर उन लोगों के लिए जो रसोई में अधिक समय बिताते हैं और रोजाना कई सब्जियों का उपयोग करते हैं, यह उपाय बेहद राहत देने वाले साबित होते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऐसे घरेलू उपाय अपनाए जाएँ, तो प्याज काटने से जुड़ी परेशानियाँ लगभग खत्म हो सकती हैं और रसोई का काम बिना किसी परेशानी के तेजी से पूरा किया जा सकता है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related