11.6 C
Munich

अरे हमला हो गया, जल्दी आओ; भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प – west bengal election violence TMC workers clash with Suvendu Adhikari

Must read


होमताजा खबरwest bengalKolkata

अरे हमला हो गया, जल्दी आओ; भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की TMC वर्कर्स से झड़प

Last Updated:

West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग चल रही है. इस दौरान प्रदेश के विभिन्‍न इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आई हैं. अब मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर में भी हिंसक झड़प हुई है. यहां भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

Zoom

भाजपा नेता और भवानीपुर सीट से मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को टक्‍कर दे रहे सुवेंदु अधिकारी को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेर लिया. (फाइल फोटो/ANI)

West Bengal Election Violence: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर सीएम ममता बनर्जी को इस बार भाजपा के दिग्‍गज नेता सुवेंदु अधिकारी टक्‍कर दे रहे हैं. उसी सीट से हिंसा और झड़प की खबरें सामने आ रही हैं. इससे पहले टीएमसी नेता जहांगीर खान की फालटा विधानसभा से चौंकाने वाली घटना सामने आई. भाजपा ने आरोप लगाया कि कुछ बूथ पर ईवीएम पर बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल छाप को टेप से ढक दिया गया है. चुनाव आयोग से अविलंब हस्‍तक्षेप की भी मांग की गई है. दूसरी तरफ, साउथ 24 परगना की बसंती विधानसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार विकास सरदार की कार पर हमला कर दिया गया. इस घटना में बीजेपी नेता की कार के शीशे चकनाचूर हो गए.

कोलकाता के भवानीपुर इलाके में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं ने घेर लिया. घटनास्थल पर भारी हंगामा और नारेबाजी देखी गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद सुवेंदु अधिकारी ने एक अधिकारी से बातचीत के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग की. भाजपा नेता ने कहा, ‘तुरंत CRPF भेज दीजिए… हम यहां हैं, आप CRPF भेज दीजिए… देखिए ये लोग किस तरह से कर रहे हैं.’ उनकी इस मांग के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.

भवानीपुर की घटना ने सच्चाई…

इस घटना को लेकर भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि भवानीपुर की घटना ने सच्चाई उजागर कर दी है। उनके मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी के मौके पर पहुंचते ही कथित फर्जी वोटरों को कैमरे में पकड़ा गया और स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया. मालवीय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लंबे समय से अवैध और फर्जी वोटरों के सहारे सत्ता बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं. हालांकि, इस बार जनता जागरूक है और इसका विरोध कर रही है. फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है. इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article