Last Updated:
Exit Poll Results LIVE: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान चल रहा है. वोटिंग समाप्त होने के कुछ देर बाद एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने शुरू हो जाएंगे. हालांकि, यह अंतिम चुनाव परिणाम नहीं …और पढ़ें
Exit Poll Results: पश्चिम बंगाल के अलावा असम, केरलम, तमिलनाडु और पुदुचेरी के एग्जिट पोल का इंतजार. (Photo : Generative AI)
Exit Poll Results LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार 29 अप्रैल 2026 को वोटिंग हो रही है. यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच है. वम मोर्चा और कांग्रेस भी चुनाव मैदान में है. बता दें कि पश्चिम बंगाल से पहले असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा चुके हैं. पश्चिम बंगाल में वोटिंग समाप्त होने के कुछ देर बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे. हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे अंतिम नहीं होते हैं, लेकिन उससे किस पार्टी कर सरकार बनेगी, इसके संकेत जरू मिल जाते हैं. यह बात भी ध्यान रखने योग्य है कि पूर्व में एग्जिट पोल के नतीजे पूर्व में गलत निकल चुके हैं.
चुनाव आयोग के दिशा‑निर्देशों के मुताबिक, आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के कम से कम 30 मिनट बाद तक एग्जिट पोल का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है. आयोग के अनुसार, 29 अप्रैल को अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद शाम 6:30 बजे के बाद ही 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे दिखाने की अनुमति दी जाएगी. इससे पहले किसी भी माध्यम पर एग्जिट पोल के आंकड़े जारी नहीं किए जा सकते. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए गए. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान हुआ, जहां कई इलाकों में रिकॉर्डतोड़ 93 प्रतिशत तक वोटिंग दर्ज की गई. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को यानी आज चल रहा है.
4 मई को आएंगे नतीजे
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 23 अप्रैल को हुए. राज्य में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और कुल मतदान प्रतिशत 85.1 फीसदी दर्ज किया गया. असम में विधानसभा की सभी 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे और राज्य में 85.91 फीसदी मतदान दर्ज हुआ, जो ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मतदाताओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है. केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ. राज्य में 78.27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जिसे राज्य के बहु‑कोणीय और कांटे की टक्कर वाले चुनाव में निरंतर जनभागीदारी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में इस बार 89.87 फीसदी का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया। यह 1964 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. पांचों राज्यों में रिकॉर्ड और मजबूत मतदान के चलते चुनाव नतीजों को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है. केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 4 मई को मतगणना होगी.
West Bengal Exit Poll LIVE: बंगाल में दूसरे चरण के मतदान पर गरमाई सियासत, बीजेपी का तीखा हमला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा नेता तरुण चुघ ने दावा किया कि राज्य की जनता विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को समर्थन दे रही है. उन्होंने वंशवाद, जिहादी मानसिकता और भ्रष्टाचार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है. चुघ ने संकेत दिया कि मतदाता अब ममता बनर्जी सरकार से आगे बढ़ने के मूड में हैं.
#WATCH दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान पर भाजपा नेता तरुण चुघ ने कहा, “पश्चिम बंगाल की जनता डबल इंजन सरकार के विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता के पक्ष में नरेंद्र मोदी को वोट कर रही है। वंशवाद, जिहादी मानसिकता और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता आज लामबंद है और… pic.twitter.com/YHAnFX0q35
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
Kerala Exit Polls Result 2026 LIVE: केरल चुनाव नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज, कांग्रेस उत्साहित तो लेफ्ट अलर्ट
केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब सिर्फ छह दिन बाकी हैं और राज्य में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. 140 सदस्यीय केरल विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को संपन्न हुआ था. अब मुकाबला मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) और विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के नेतृत्व वाले कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच माना जा रहा है. वहीं, बीजेपी नीत एनडीए, जो 2021 में अपनी एकमात्र सीट भी गंवा चुका था, इस बार त्रिशंकु जनादेश की स्थिति में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद लगाए बैठा है.
चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में मिले-जुले अनुमान सामने आए हैं और किसी भी दल को स्पष्ट बढ़त नहीं दिखाई गई है. हालांकि मतदान के बाद राजनीतिक माहौल में बयानबाजी तेज हो गई है. यूडीएफ खेमे में सत्ता में वापसी को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है. पार्टी नेता और समर्थक खुलकर जीत का दावा कर रहे हैं. दूसरी ओर, पिनराई विजयन का खेमा चुप्पी साधे हुए है, जिससे अटकलें और बढ़ गई हैं.
Bengal Chunav LIVE: भवानीपुर सीट पर झड़प, सुवेंदु को टीएमसी कार्यकर्ताओं ने घेरा
बंगाल चुनाव लाइव: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग चल रही है. भवानीपुर विधानसभा सीट पर सीएम ममता बनर्जी को इस बार भाजपा के दिग्गज नेता शुवेंदु अधिकारी टक्कर दे रहे हैं. उसी सीट से हिंसा और झड़प की खबरें सामने आ रही हैं. इससे पहले टीएमसी नेता जहांगी खान की फालटा विधानसभा से चौंकाने वाली घटना सामने आई. भाजपा ने आरोप लगाया कि कुछ बूथ पर ईवीएम पर बीजेपी के चुनाव चिह्न कमल छाप को टेप से ढक दिया गया है. चुनाव आयोग से अविलंब हस्तक्षेप की भी मांग की गई है. दूसरी तरफ, साउथ 24 परगना की बसंती विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार की कार पर हमला कर दिया गया. इस घटना में बीजेपी नेता की कार के शीशे चकनाचूर हो गए.
Puducherry Exit Polls Result 2026 LIVE: पुदुचेरी में भी ऐतिहासिक वोटिंग, जानिए कब होगी काउंटिंग
पुदुचेरी एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में इस बार 89.87 फीसदी का ऐतिहासिक मतदान दर्ज किया गया। यह 1964 के पहले विधानसभा चुनाव के बाद से अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है. पांचों राज्यों में रिकॉर्ड और मजबूत मतदान के चलते चुनाव नतीजों को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है. केरल, असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 4 मई को मतगणना होगी.
Assam-Kerala Exit Polls Result 2026 LIVE: असम-केरल में कितना मतदान?
असम-केरल एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव: असम में विधानसभा की सभी 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोट डाले गए थे और राज्य में 85.91 फीसदी मतदान दर्ज हुआ, जो ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मतदाताओं की मजबूत भागीदारी को दर्शाता है. केरल विधानसभा की 140 सीटों के लिए भी 9 अप्रैल को एक चरण में मतदान हुआ. राज्य में 78.27 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जिसे राज्य के बहु‑कोणीय और कांटे की टक्कर वाले चुनाव में निरंतर जनभागीदारी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
West Bengal Exit Polls Result 2026 LIVE: कब कहां चुनाव और कितनी रही वोटिंग
पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराए गए. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान हुआ, जहां कई इलाकों में रिकॉर्डतोड़ 93 प्रतिशत तक वोटिंग दर्ज की गई. दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को यानी आज चल रहा है.
West Bengal Exit Polls Result 2026 LIVE: एग्जिट पोल पर चुनाव आयोग के क्या निर्देश?
एग्जिट पोल रिजल्ट लाइव: चुनाव आयोग के दिशा‑निर्देशों के मुताबिक, आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने के कम से कम 30 मिनट बाद तक एग्जिट पोल का प्रसारण पूरी तरह प्रतिबंधित रहता है. आयोग के अनुसार, 29 अप्रैल को अंतिम चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद शाम 6:30 बजे के बाद ही 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे दिखाने की अनुमति दी जाएगी. इससे पहले किसी भी माध्यम पर एग्जिट पोल के आंकड़े जारी नहीं किए जा सकते.


