3.6 C
Munich

Happy Birthday Rohit Sharma: महल जैसा आशियाना, लग्जरी का कारों के शौकीन… अकूत दौलत के मालिक हैं रोहित शर्मा, जानें कितनी है हिटमैन का नेटवर्थ

Must read


होमखेलक्रिकेट

महल जैसा घर, लग्जरी का कारों के शौकीन… अकूत दौलत के मालिक हैं रोहित शर्मा

Last Updated:

Happy Birthday Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के हिटमैन कहे जाने वाले रोहित शर्मा आज 38 साल के हो गए हैं. रोहित भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. वनडे विश्व कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को छोड़ दें तो उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके कुल नेटवर्थ के बारे में.

Zoom

38 साल के हुए हिटमैन रोहित शर्मा

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा आज 38 साल के हो गए हैं. रोहित भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे विध्वंस खिलाड़ी में से एक हैं. रोहित ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई ऐसे अनगिनत रिकॉर्ड बनाए हैं जिसका टूट पाना मुश्किल है. रोहित जब मैदान पर उतरते हैं उनके बल्ले की गरज से गेंदबाजों में खौफ पैदा हो जाता है. यही कारण है कि उन्हें हिटमैन का नाम दिया गया. रोहित एक तरह से मैदान पर राज करते हैं. सिर्फ मैदान ही नहीं, रोहित अपनी पर्सनल लाइफ में काफी ठाठ-बाट से रहते हैं. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं क्या है उनकी नेटवर्थ, कैसा है उनका घर और कार कलेक्शन और क्रिकेटिंग रिकॉर्ड्स के बारे में.

कितनी है रोहित शर्मा की कुल नेटवर्थ

रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं. एक रिपोर्ट के मुताबकि रोहित शर्मा की कुल नेटवर्थ करीब 233 करोड़ रुपए से ज्यादा है. रोहित शर्मा की कमाई की बात करें तो उसका मुख्य जरिया बीसीसीआई और आईपीएल से मिलने वाली मोटी सैलरी है. रोहित शर्मा लंबे समय से बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में टॉप कैटेगिरी में रहे हैं. इसके अलावा रोहित के मौजूदा आईपीएल सैलरी की बात करें तो वह सालाना 16.30 करोड़ रुपए है.

रोहित सिर्फ आईपीएल से अबतक 195 करोड़ रुपए कमा चुके हैं. आईपीएल और बीसीसीआई के अलावा रोहित शर्मा कई बड़े ब्रांड के लिए एंडोर्समेंट भी करते हैं. इसमें एडिडास, CEAT, ड्रीम 11 और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस जैसे 25 से अधिक बड़े ब्रांड्स हैं. रोहित हर ब्रांड से एंडोर्समेंट के लिए लगभग 5 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं.

महल जैसे घर में रहते हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा के घर की बात करें तो वह किसी महल से कम नहीं है. रोहित शर्मा मुंबई के पॉश इलाके वरली में स्थित आहूजा अपार्टमेंट्स के 29वें फ्लोर पर रहते हैं. रोहित शर्मा के इस घर की कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है. रोहित का ये घर यह 6000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इसमें 13 फीट ऊंची छतें हैं और बालकनी से अरब सागर का शानदार 270-डिग्री व्यू दिखता है. घर पूरी तरह से स्मार्ट होम ऑटोमेशन तकनीक से लैस है.

रोहित शर्मा के कार के कलेक्शन

रोहित शर्मा भारत के उन क्रिकेटर्स में से एक जिन्हें लग्जरी कारों का शौक है. रोहित को खास तौर पर स्पोर्ट्स कार बहुत पसंद है. रोहित के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके गैराज में लेम्बोर्गिनी उरुस से लेकर टेस्ला जैसी कारें हैं. रोहित की सबसे पसंदीदा कार लेम्बोर्गिनी उरुस है, जिसकी कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपए है. इसके अलावा उन्होंने मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास, बीएमडबल्यू एम-5, रेंज रोवर, टॉयटा फॉर्च्यूनर और टेस्ला मॉडल वाई जैसी गाड़ियां हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article