3.6 C
Munich

Mumbai watermelon| tarbooj-biryani maut| मुंबई पाइधोनी में तरबूज गायब, बिरयानी के साथ वॉटर मेलन खाने से चार की हुई थी मौत

Must read


Last Updated:

मुंबई में तरबूज और ब‍िरयानी खाने से एक पर‍िवार के चार लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप है और यही वजह है क‍ि मुंबइ के बाजार से तरबूत पूरी तरह गायब हो गया है. जांच के ल‍िए पाइधोनी बाजार पहुंची एफडीए की टीम को मार्केट में एक भी तरबूत बेचने वाला नहीं म‍िला और न ही क‍िसी दुकान पर तरबूज म‍िला.

Zoom

तरबूज कांड के बाद मायानगरी मुंबई में खौफ पैदा हो गया है, और यहां बाजारों से तरबूत गायब हो गया है.

Tarbuj-biryani case mumbai: दक्षिण मुंबई के पाइधोनी इलाके से दिलचस्प खबर सामने आ रही है. यहां बाजार से तरबूज एकदम गायब हो गया है. इसी इलाके में हाल ही में बिरयानी के साथ तरबूज खाने से एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद जांच के लिए पाइधोनी इलाके में पहुंची खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) टीम पहुंची.

हालांकि इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब एफडीए की टीम बाजार में जांच के ल‍िए पहुंची लेक‍िन उसे इलाके में एक भी तरबूज बेचने वाला नहीं मिला और न ही क‍िसी फल की दुकान पर तरबूज म‍िला.

बता दें कि 27 अप्रैल को अब्दुल्लाह डोकड़िया (40), उनकी पत्नी नसीम (35) और बेटियां आयशा (16) व जैनब (13) ने तरबूज और बिरयानी खाने के बाद उल्टी और बेहोशी के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए थे. चारों की कुछ ही घंटों के अंतराल में मौत हो गई थी.

एफडीए अब लैब रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, लेकिन शायद यही डर है कि बाजार में तरबूज बेचने वाले सभी विक्रेता अचानक गायब हो गए हैं. इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article