9 C
Munich

ट्रेन में था लाल बैग, उठा ले गया शख्स, जब GRP ने पकड़ा तो खोलते ही आंखें गईं चौंधिया

Must read


Last Updated:

GRP News: ट्रेन में सफर करते समय लोग सीट के नीचे बैग रख देते हैं. ऐसा ही कुछ दो यात्रियों ने किया. मगर, इनके आपस में बैग बदल गए. जब यात्री शबनम को लाल बैग नहीं मिला तो वो घबरा गई. उसने तुरंत जीआरपी तो शिकायत दी. इस पर जांच पड़ताल हुई तो बैग मिल गया. बैग खोलते ही टीम की आंखें चौंधिया गईं. उसमें लाखों का सामान था.

Zoom

एआई तस्वीर.

लखनऊ: यूपी के लखनऊ से बुढ़वल जा रही ट्रेन में हंसी खुशी यात्री सफर कर रहे थे. तभी एक शख्स गलती से लाल बैग उठाकर उतर गया. इस पर जिस यात्री का बैग था वो परेशान हो गया. GRP और RPF को सूचना दी गई. इस पर GRP और RPF क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कुछ ही घंटों में दोनों बैगों को ट्रैस कर लिया. जब बैग खोला तो उसमें जेवरात, नकदी, कपड़े और अन्य कीमती सामान था, जिसकी कुल कीमत करीब 5.56 लाख रुपए बताई गई. बाद में दोनों यात्रियों को उनका सामान सुरक्षित लौटा दिया.

घटना ट्रेन संख्या 15203 की है. गोमतीनगर निवासी सुप्रिया शबनम अपने परिवार के साथ S-3 कोच की सीट नंबर 19 पर यात्रा कर रही थीं. उनके पास लाल रंग का बैग था, जिसमें जेवरात, नकदी और कपड़े रखे थे. उसी कोच में सीट नंबर 17, 18 और 20 पर अन्य यात्री भी सफर कर रहे थे, जो बुढ़वल स्टेशन पर उतर गए. उतरते समय वे गलती से सुप्रिया का बैग अपने साथ ले गए और अपना बैग वहीं छोड़ गए. बैग बदलने की जानकारी होने पर सुप्रिया ने तुरंत GRP को सूचना दी. इसके बाद अपराध आसूचना शाखा लखनऊ और RPF पोस्ट बुढ़वल की टीम हरकत में आई.

अधिकारियों ने सर्विलांस, मोबाइल डेटा और ग्राउंड इंटेलिजेंस की मदद से बैग लेकर उतरे यात्री की पहचान की. जांच के दौरान टीम सीतापुर जिले के रामपुर मथुरा क्षेत्र स्थित गोंडा देवरिया गांव पहुंची, जहां ओमकार नामक यात्री के पास महिला का बैग बरामद हुआ. पूछताछ में सामने आया कि दोनों यात्रियों के बैग गलती से आपस में बदल गए थे. एक बैग में जेवरात, नकदी, कपड़े और अन्य सामान समेत करीब 5.36 लाख रुपए का माल था, जबकि दूसरे बैग में लगभग 25 हजार रुपए कीमत के जेवर व कपड़े थे. दोनों बैगों की कुल कीमत 5.56 लाख रुपए आंकी गई. इसके बाद दोनों पक्षों को RPF पोस्ट बुढ़वल बुलाकर सत्यापन कराया गया और उनका सामान सही-सलामत वापस सौंप दिया गया.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article