Last Updated:
PSL 2026 Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस समय में पाकिस्तान पीएसएल 2026 में हिस्सा ले रहे हैं. इस लीग में स्मिथ मुल्तान सुल्तान की टीम में है. हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ मुकाबले में स्टीव स्मिथ आउट होे के बाद इतना बौखला गए कि ड्रेसिंग रूम में उन्होंने बैट को जोर से पटक दिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
पीएसएल में मुल्तान सुल्तान के खेले स्टीव स्मिथ
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में नॉकआउट का दौर शुरू हो गया है. टूर्नामेंट का पहला एलिमिनेटर मुकाबला मुल्तान सुल्तान और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया. मैच में हैदराबाद किंग्समेन की टीम ने मुल्तान को 8 विकेट से हराकर उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इस मैच में मुल्तान के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्मिथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ अहम मुकाबले में स्मिथ अपनी टीम मुल्तान के लिए 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए.
नॉकआउट मुकाबले में ऐसे प्रदर्शन से स्मिथ काफी निराश हो गए और आउट होकर जब वह लौटे तो गुस्से में उन्होंने ड्रेसिंग रूप में तोड़फोड़ मचा दी. निराश स्मिथ ने ड्रेसिंग में अपने बैट को जोर से फर्स पर पटक दिया. स्मिथ का ये गुस्से वाला रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पीएसएल में स्मिथ ने 11 पारियों में बनाए 380 रन
वहीं, पीएसएल के मौजूदा सीजन में स्मिथ के प्रदर्शन की बात करें तो वह औसत रहा. उन्होंने मुल्तान सुल्तान के लिए 11 पारियों में 380 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 161.70 रहा. उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी लगाए. स्मिथ उन खिलाड़ियों में से थे जो पीएसएल में आकर्षण का केंद्र रहे, लेकिन दुर्भाग्यवश वह अपनी टीम को एलिमिनेटर दौर से आगे नहीं बढ़ा पाए. इस तरह टूर्नामेंट में उनका सफर हार के साथ खत्म हुआ.
मुल्तान ने की थी मैच में पहले बल्लेबाजी
हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में मुल्तान सुल्तान की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थी, लेकिन उसकी शुरुआत धीमी रही. शान मसूद ने 46 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन बाकी कोई बल्लेबाज 18 से ज्यादा नहीं बना सका. मोहम्मद अली, आकिफ जावेद और हुनैन शाह ने मिलकर छह विकेट लिए जिससे मुल्तान सुल्तांस की टीम 9 विकेट पर 159 रन ही बना पाई.
इसके जवाब में हैदराबाद किंग्समेन ने 15.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया, जिसमें माज सदाकत (नाबाद 64) और उस्मान खान (64) की अर्धशतकीय पारियां शामिल रहीं. मार्नस लाबुशेन की कप्तानी में टीम ने शुरुआती चार मैच हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. अब हैदराबाद किंग्समेन शुक्रवार को दूसरे एलिमिनेटर में इस्लामाबाद यूनाइटेड से भिड़ेगी. जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जहां पेशावर जाल्मी पहले ही जगह बना चुकी है. फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


