12.3 C
Munich

शादी के दिन प्रेमिका को भगाने पहुंचा आशिक, घरवालों ने नग्न कर लाठी-डंडों से पीटा, पानी मांगा तो पिला दिया पेशाब!

Must read


Last Updated:

Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ शादी के दिन प्रेमिका को भगाने पहुंचे प्रेमी शिवा रावत को परिजनों ने बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा. पीड़ित का आरोप है कि उसे नग्न कर लाठी-डंडों से पीटा गया, नाक रगड़वाई गई और पानी मांगने पर जबरन पेशाब पिलाई गई. पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस पेशाब पिलाने के आरोपों को संदिग्ध मान रही है.

Zoom

शादी वाले घर में प्रेमी को मिली रूह कंपा देने वाली सजा (फोटो-AI)

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले एक आशिक शादी के दिन ही अपनी प्रेमिका को साथ ले जाने की हिम्मत क्या कर बैठा, लड़की के परिजनों ने उसे मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया. आरोप है कि प्रेमिका के घरवालों ने युवक को न केवल निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, बल्कि प्यास लगने पर उसे पानी की जगह पेशाब पिलाई गई और पैरों पर नाक रगड़वाई गई. वहीं, अब यह सनसनीखेज मामला पुलिस की चौखट तक पहुंच चुका है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है.

शादी वाले घर में प्रेमी की एंट्री और फिर हंगामा
मामला बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती की 26 अप्रैल को शादी थी. घर में खुशियों का माहौल था और बारात आने की तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच आधी रात को वाजिदपुर का रहने वाला शिवा रावत अपनी प्रेमिका (दुल्हन) को घर से भगा ले जाने की नीयत से वहां पहुंच गया. शिवा ने प्रेमिका को साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन तभी युवती के भाई की नजर उस पर पड़ गई और फिर जो हुआ वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था.

नग्न कर पीटा, पिलाई पेशाब!
युवती के भाई और परिवार के अन्य सदस्यों ने शिवा को रंगे हाथों दबोच लिया. गुस्से से पागल परिजनों ने शिवा को बंधक बना लिया और लाठी-डंडों से उसकी धुनाई शुरू कर दी. पीड़ित शिवा का आरोप है कि हमलावरों ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और जातिसूचक गालियां देते हुए बेरहमी से पीटा.

पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में रोंगटे खड़े कर देने वाला दावा किया है. शिवा के मुताबिक, जब वह दर्द से कराह रहा था और उसने पानी मांगा, तो आरोपियों ने उसे जबरन अपनी पेशाब पिला दी. इतना ही नहीं, उसे जमीन पर गिराकर आरोपियों के पैरों पर नाक रगड़ने के लिए मजबूर किया गया. जाते-जाते आरोपियों ने पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, शुरू की जांच
घटना के अगले दिन लहूलुहान हालत में पीड़ित शिवा जहांगीराबाद थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवती के भाई और अन्य साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि, पुलिस का इस मामले पर अलग ही तर्क है. जहांगीराबाद थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि युवक शादी के दिन लड़की को भगाने आया था, जिस पर परिजनों ने उसकी पिटाई की है. मारपीट की बात सही है, लेकिन कपड़े उतारने, पेशाब पिलाने और नाक रगड़वाने जैसे आरोप शुरुआती जांच में सही नहीं पाए गए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article