Last Updated:
जौनपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी शंकर यादव जिले के सबसे लंबे समय तक विधायक रहने वाले जनप्रतिनिधि रहे. उन्होंने शाहगंज सीट से छह बार जीत दर्ज की और कई बार मंत्री पद संभाला. जमीनी नेता के रूप में उनकी पहचान और विकास कार्यों के चलते जनता ने उन्हें बार-बार चुना, जिससे उनका नाम आज भी सम्मान के साथ लिया जाता है.
जौनपुर: जिले की राजनीतिक इतिहास में अगर सबसे लंबे समय तक विधायक रहने वाले जनप्रतिनिधि की बात की जाए, तो यह रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी शंकर यादव के नाम दर्ज है. उन्होंने जौनपुर के शाहगंज पूर्व विधानसभा क्षेत्र से कुल छह बार विधायक चुने जाने का गौरव हासिल किया. इसके साथ ही वह कई बार प्रदेश सरकार में मंत्री पद पर भी रहे और जौनपुर की राजनीति को दशकों तक दिशा देते रहे.
6 बार विधायक रहे लक्ष्मी शंकर यादव
लक्ष्मी शंकर यादव का विधायक का कार्यकाल आज भी राजनीतिक गलियारों में मिसाल के तौर पर देखा जाता है. वह पहली बार 1952 से 1957 तक विधायक रहे. इसके बाद उन्होंने 1962, 1967, 1969, 1974 और 1977 में विधानसभा चुनाव जीतकर लगातार जनता का भरोसा हासिल किया. इतने लंबे समय तक जनता द्वारा चुने जाना इस बात का प्रमाण है कि उनकी पकड़ क्षेत्र में कितनी मजबूत थी और लोग उनके कामकाज से कितने संतुष्ट थे.
जमीनी नेता के रूप में थी पहचान
जमीन से जुड़कर किया कार्य लक्ष्मी शंकर यादव की पहचान एक जमीनी नेता के रूप में थी. वह आम जनता की समस्याओं को विधानसभा और सरकार तक मजबूती से उठाते थे. उनके कार्यकाल में शाहगंज क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं के विकास के कई कार्य हुए. यही कारण रहा कि जनता ने बार-बार उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना.
बोले लोग इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह ने कहा कि लक्ष्मी शंकर यादव कांग्रेस पार्टी के सच्चे प्रतिनिधि थे. उन्होंने कहा, लक्ष्मी शंकर यादव का नाम जौनपुर ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की राजनीति में सम्मान के साथ लिया जाता है. छह बार विधायक और कई बार मंत्री रहना आसान नहीं होता, यह जनता के विश्वास और उनके सेवा भाव का परिणाम था.
राजनीति को सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम माना
वहीं कांग्रेस के एक अन्य नेता डब्बू सिंह ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि आज की राजनीति में ऐसे नेताओं की कमी महसूस होती है. उन्होंने कहा, लक्ष्मी शंकर यादव ने राजनीति को सत्ता नहीं, सेवा का माध्यम माना. आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन और कार्यकाल से सीख लेने की जरूरत है.” उन्होंने कहा कि यह दौर में अब सिर्फ लोग सत्ता के लिए कार्य कर रहे हैं जनता के लिए नहीं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


