Last Updated:
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है. अब सभी को 4 मई 2026 का इंतजार है, जब वोटों की गिनती होगी. इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे आए, जिसमें विपक्षी पार्टी…और पढ़ें
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद बवाल का सिलसिला लगातार जारी है. गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को आधी रात को कोलकाता में EVM स्टॉन्ग रूम के बाहर जमकर हंगामा हुआ. (फाइल फोटो/Reuters)
Bengal Chunav Result 2026 LIVE: विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही पश्चिम बंगाल में सियासी गर्मी अपने चरम पर पहुंच गया है. एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद से टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं. सत्तारूढ़ टीएमसी पर बीजेपी के एक पोलिंग एजेंट के घर पर हमला कर उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. अब टीएमसी ने EVM में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया है. नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम काउंटिंग सेंटर के बाहर टीएमसी नेता धरने पर बैठ गए. जबकि इलेक्शन कमीशन साफ कह रहा है कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है. ये भी बताया कि आधी रात को काउंटिंग सेंटर के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में क्या हो रहा था. उधर बीजेपी नेता भी काउंटिंग सेंटर पहुंच गए. इससे टकराव की स्थिति पैदा हो गई. इसे देखते हुए काउंटिंग सेंटर के बार सुरक्षाबलों की भारी तैनाती कर दी गई.
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले ईवीएम पर बवाल हो गया है. टीएमसी का आरोप है कि स्ट्रांग रूम की सील तोड़ी गई. ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई. टीएमसी ने एक वीडियो भी जारी किया है. इसके बाद टीएमसी के नेता काउंटिंग सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए. थोड़ी देर बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर के काउंटिंग सेंटर पहुंचीं और मौका मुआयना किया. चुनाव आयोग भी तुरंत हरकत में आ गया. चुनाव आयोग ने जवाब में कहा कि कहीं भी स्ट्रॉन्ग रूम का ताला नहीं तोड़ा गया है. अफवाह फैलाई जा रही है. इसको लेकर देर रात तक पूरे बंगाल में बवाल मच गया. थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि आधी रात काउंटिंग सेंटर के अंदर पोस्टल बैलेट को अलग करने की प्रक्रिया चल रही थी. सभी पार्टियों को इसके बारे में डिटेल में जानकारी दी गई थी. यह हर बार होता है. कोई नई प्रक्रिया नहीं है. इसके बावजूद देर रात तक कोलकाता में बवाल मचा रहा. बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए.
रात में ही काउंटिंग सेंटर पहुंचीं ममता बनर्जी
काउंटिंग सेंटर पर धांधली के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद आधी रात को शेखावत मेमोरियल स्कूल में बने काउंटिंग सेंटर पहुंच गईं. वह खुद ईवीएम की रखवाली करने लगीं. यह देखकर तमाम बीजेपी कार्यकर्ता भी वहां जमा हो गए और पुलिसवालों से बहस करते दिखे. सवाल करते दिखे कि ममता काउंटिंग सेंटर के अंदर कैसे पहुंच गईं. बीजेपी ने ममता के वहां जाने को असंवैधानिक बताया है. जिस काउंटिंग सेंटर पर ममता मौजूद रहीं, वहां सेंट्रल फोर्स की तैनाती है. उधर, तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा करने लगे. हालात देखकर कोलकाता के ज्वाइंट सीपी भी भारी फोर्स के साथ वहां पहुंच गए.
West Bengal Eletion Results LIVE: ‘लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या’, TMC ने ईवीएम स्टॉन्ग रूम का वीडियो जारी कर लगाया गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच सियासी तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े नेताओं और समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी है. TMC ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा और चुनाव आयोग को इस बात का पता नहीं कि वो किससे टक्कर ले रहे हैं. एक बयान में कहा गया कि BJP और समझौता कर चुके चुनाव आयोग को यह अंदाजा नहीं है कि वे किससे सामना कर रहे हैं. आरोप लगाया गया कि बाहरी राज्यों से लोगों को लाकर नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि मीडिया के जरिए एक अलग तस्वीर पेश की जा सके. बयान में दावा किया गया कि TMC को भीड़ जुटाने की जरूरत नहीं है और पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के एक निर्देश पर हजारों लोग कुछ ही मिनटों में वहां पहुंच सकते हैं. हालांकि, पार्टी ने यह भी कहा कि वह कानून का सम्मान करते हुए शांति बनाए रखना चाहती है, इसे उसकी कमजोरी न समझा जाए. साथ ही EVM से छेड़छाड़ की किसी भी कोशिश पर कड़ी प्रतिक्रिया देने की चेतावनी दी गई. बयान में कहा गया कि अगर जनादेश के साथ कोई छेड़छाड़ हुई, तो जनता इसका जोरदार विरोध करेगी. इस पूरे घटनाक्रम के बीच ममता बनर्जी की सक्रियता का भी जिक्र किया गया, जिसमें उन्हें फ्रंटलाइन पर खुद निगरानी करते बताया गया. फिलहाल इन आरोपों पर BJP या चुनाव आयोग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. चुनावी माहौल में इस तरह के तीखे बयान राज्य की राजनीति में बढ़ते तनाव की ओर इशारा कर रहे हैं.
BJP and their compromised Election Commission have no idea who they are dealing with.
They have imported operatives from other states to swarm the area outside the Netaji Indoor Stadium, staging a media spectacle to mask their fear. We do not need to mobilize. At one command… pic.twitter.com/PHQk7K5fiQ
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026
West Bengal Eletion Results LIVE: ‘लोकतंत्र की दिनदहाड़े हत्या’, TMC ने ईवीएम स्टॉन्ग रूम का वीडियो जारी कर लगाया गंभीर आरोप
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल में चुनावी प्रक्रिया को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह दिनदहाड़े लोकतंत्र की हत्या है. पार्टी का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर यह सामने आया है कि Bharatiya Janata Party के लोग चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत कर बिना अधिकृत प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बैलेट बॉक्स खोल रहे हैं. टीएमसी ने इसे खुला चुनावी धोखाधड़ी करार देते हुए कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने, वोटरों को डराने और केंद्रीय बलों के दुरुपयोग जैसे प्रयास पहले ही किए जा चुके हैं. अब ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगाए जा रहे हैं. इस मुद्दे पर पार्टी नेताओं Shashi Panja और Kunal Ghosh ने नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर धरना शुरू कर दिया. वहीं, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. टीएमसी ने चेतावनी दी है कि बंगाल की जनता अपने जनादेश के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी. हालांकि, इन आरोपों पर अभी तक चुनाव आयोग या बीजेपी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
❗️ALARMING❗️
This is the murder of democracy in broad daylight.
CCTV footage has exposed how @BJP4India, in active collusion with the @ECISVEEP, is opening ballot boxes without the presence of any relevant party stakeholders. This is gross electoral fraud being committed openly… pic.twitter.com/aSe36kGKPI
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) April 30, 2026
West Bengal Eletion Results LIVE: लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल की कोशिश हो रही है – ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: ममता बनर्जी का बयान के सामने आने के बाद पश्चिम बंगाल की सियासत गरमा गई है. सीएम ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में गड़बड़ी की आशंका है और बाहरी लोगों की गतिविधियां संदिग्ध दिखीं, जिसे उन्होंने CCTV फुटेज में देखा. उन्होंने दावा किया कि पहले केंद्रीय बलों ने उन्हें अंदर जाने से रोका, जबकि नियमों के अनुसार उम्मीदवार और एजेंट को सील्ड रूम के बाहर तक जाने की अनुमति होती है. ममता ने कहा कि उनके एजेंट कठिन परिस्थितियों में चौबीस घंटे निगरानी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल की कोशिश हो रही है. उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के तहत सतर्क रहें, लेकिन किसी तरह का विवाद या झगड़ा न करें.
West Bengal Eletion Results LIVE: आधी रात को ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में क्या हो रहा था…चुनाव आयोग ने बताया
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: उत्तरी कोलकाता की जिला निर्वाचन अधिकारी स्मिता पांडे ने बताया कि डाक मतपत्रों को अलग करने के लिए हमारे पास एक वैधानिक प्रक्रिया है. इसलिए प्रशिक्षण के दौरान हमने अपने मतदान कर्मियों को सुविधा केंद्र पर मतपत्र दिए हैं. ये मतपत्र किसी अन्य जिले या विधानसभा क्षेत्र के हो सकते हैं. यह काम पूरे राज्य में किया जा रहा है. हमारे लोग गलियारे में बैठे हैं. ईवीएम का स्ट्रांग रूम बंद है. उसे सील कर दिया गया है. ईवीएम का कमरा अलग है और डाक मतपत्रों के लिए स्ट्रांग रूम अलग है. हमें उन्हें निकालकर अलग करना होगा.
West Bengal Eletion Results LIVE: पश्चिम बंगाल में आधी रात को बवाल
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल में अब सबको 4 मई का इंतजार है, जब वोटों की गिनती होगी. एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी को बढ़त मिलने के संकेत के बाद बंगाल की सियासत में उबाल आ गया है. ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में आधी रात को हलचल होने की खबरों के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद मोर्चा संभाल लिया. वह भवानीपुर में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के पास 4 घंटे तक डटी रहीं. वहीं, वहां भाजपा कार्यकर्ताओं का भी जुटान हो गया. टकराव की आशंका बढ़ने के बाद मौके पर भारी पुलिसबल की तैनात कर दी गई.


