बहराइच में गोली मारकर शख्स ने की खुदकुशी
बहराइच जिले में 54 वर्षीय व्यक्ति ने गोलीमार कर की आत्महत्या. अपनी लाइसेंसी बंदूक से घटना को दिया अंजाम. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. देहात कोतवाली क्षेत्र के मछियाही गाँव का मामला.
मिर्जापुर में गोतस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़
मिर्ज़ापुर जिले में गोतस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़. पीकअप गाड़ी में छह गाय लेकर बिहार बूचड़ खाने में बेचने जा रहे थे तस्कर. पुलिस को देख तस्करों ने की फायरिंग. पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दो तस्करों के पैर में लगी गोली. मंडलीय अस्पताल में तस्करों का चल रहा इलाज. अदलहाट थाना क्षेत्र के हाजीपुर नहर पुलिया का मामला.
बलिया में जमकर हो रही शराब और गौ तस्करी
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शराब और गौ तस्करी जमकर हो रही है. पिकअप ड्राइवर ने रेवती पुलिस पर पैसे लेकर तश्करी कराने का लगाया आरोप. सिपाहियों को प्रत्येक सप्ताह एक हजार रूपया देकर तस्करी की गाड़ियों होती है पास. आजमगढ़ DIG सुनील कुमार ने लिया संज्ञान. बिहार से सटे थाने रेवती क्षेत्र से हो रही तस्करी. पहले भी शराब की तस्करी के आरोप में गोपालनगर चौकी के चौकी इंचार्ज व कई पुलिसकर्मी पर हुई थी कार्रवाई. नाव से बिहार मे शराब भिजवाने के लिए फोन पे और चैटिंग हुआ था वायरल.
दो दिनों में बारिश संबंधित घटनाओं में 24 की मौत
यूपी में हुई अति वर्षा, आंधी व आकाशीय बिजली से पिछले 2 दिनों में हुई 24 जनहानि, 15 घायल व 16 पशुहानि. सीएम ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त. सीएम ने अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करवाने के लिए दिया निर्देश. सीएम ने अति वर्षा से हुई जन हानि, पशु हानि व घायलों को 24 घंटे में मुआवजा देने का दिया निर्देश. सीएम ने स्पष्ट रूप से कहा है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
सहायक मंडल वित्त प्रबंधक अक्षय श्रीवास्तव पर एफआईआर
लखनऊ में नॉर्दर्न रेलवे के सहायक मंडल वित्त प्रबंधक अक्षय श्रीवास्तव पर एफआईआर. सीबीआई ने अक्षय श्रीवास्तव पर आय से अधिक संपत्ति की एफआईआर दर्ज की. 1 जुलाई 2024 से 27 जनवरी 2026 के बीच आय के ज्ञात स्रोतों से 76.69 फीसदी अधिक पाई गई अक्षय श्रीवास्तव की संपत्ति. 26 जनवरी को नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय से अक्षय श्रीवास्तव और अकाउंटेंट आकाश त्यागी को 70 हज़ार रुपए घूस में लेते सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. एक महिला की पेंशन जारी करने के एवज में कुल 3.50 लाख घूस मांगने का आरोप था.
प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, तीन लोग घायल
प्रयागराज में सिटी जोन के धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेम सराय में देर रात भीषण हादसा. तेज रफ्तार वैगनआर कार ने सड़क किनारे खड़े ऑटो को मारी जोरदार टक्कर. हादसे में तीन घायलों कोई इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सड़क पर सीधा खड़ा हो गया. कार के भी परखच्चे उड़ गए. कार में सवार दो युवक नशे में बताए जा रहे हैं. धूमनगंज पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल में जुटी है.
सहारनपुर में डबल मर्डर का खुलासा
सहारनपुर डबल मर्डर केस में बड़ा खुलासा. डूडा कर्मी विक्रांत की हत्या का राज खुला. प्रेमिका राखी ने की थी हत्या. मर्डर छुपाने के लिए राखी की भी कर दी गई हत्या. BJP नेता सुधारस की भूमिका संदिग्ध, शहर से फरार. कई आरोपी शामिल. पुलिस की तलाश जारी. जल्द हो सकता है पूरे मामले का बड़ा खुलासा.
मेरठ में जमीनी विवाद में बड़े बेटे ने की पिता की हत्या
मेरठ जिले में रिश्तों का कत्ल. जमीनी विवाद में पिता का कत्ल. बड़े बेटे ने पिता को मारी दो गोली. जमीनी विवाद में झगड़े के बाद मौत के घाट उतारा. एज़ाज़ की गोली लगने से हुए मौके पर मौत. जानी थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धोड़ली की घटना.
बीबीएयू के यशोधरा हॉस्टल में मेस का टेंडर हुआ कैंसिल
लखनऊ में BBAU के यशोधरा हॉस्टल में मेस का टेंडर कैंसिल. आज से नया मेस संचालक तैनात. खराब और दूषित खाने से छात्रा की मौत का आरोप. बीएससी-एमएससी फर्स्ट ईयर छात्रा की हुई थी मौत. घटना के बाद छात्रों का तीन दिन तक धरना. प्रशासन से बातचीत के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन. रजिस्ट्रार अश्वनी सिंह और प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों से की बात. छात्रों को मांगें मानने का मिला आश्वासन. 5 दिन का समय लेकर रजिस्ट्रार अश्वनी सिंह और प्रॉक्टोरियल टीम ने छात्रों का धरना कराया खत्म.
फीस न देने पर एलएलबी छात्रों को नहीं मिला एडमिट कार्ड
ललितपुर के पनारी में कॉलेज का नया विवाद सामने आया. फीस न देने पर एलएलबी छात्रों को नहीं मिला एडमिट कार्ड. कई छात्र 4th सेमेस्टर परीक्षा से हुए वंचित. एबीवीपी के साथ छात्रों का कॉलेज गेट पर धरना-प्रदर्शन. परीक्षार्थी आमरण अनशन पर, रातभर जारी रहा विरोध.
ललितपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
ललितपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस-आबकारी की बड़ी कार्रवाई. मऊमाफी गांव में दबिश देकर 212 लीटर कच्ची शराब बरामद. मौके पर करीब 4000 लीटर लहन किया गया नष्ट. तीन महिला शराब कारोबारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार. अवैध शराब माफियाओं पर लगातार कसता जा रहा शिकंजा. सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला.
मुस्लिम महिला से छेड़छाड़ करने वाले का एनकाउंटर
मुरादाबाद जिले में बुर्खानशीं महिला से छेड़छाड़ का मामला. आरोपी व्यक्ति नौशाद की पुलिस से हुई मुठभेड़. मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी नौशाद. आरोपी का जिला अस्पताल में चल रहा ईलाज. थाना कटघर क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी नौशाद. बुर्खानशीं महिला से आरोपी ने की थी अश्लील हरकतें. अश्लील हरकतें करते CCTV में कैद हुए था आरोपी. CCTV वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस. मुगलपुरा थाना क्षेत्र की घटना.
गाजियाबाद में पुलिस-बदमाश की मुठभेड़
गाजियाबाद जिले में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़. मुठभेड़ में गोली लगने के बाद बदमाश जाबिर उर्फ जावेद को पुलिस नैनकीय गिरफ्तार. मोबाइल, चैन लूट की वारदात को देता था अंजाम. कब्जे से अवैध असलाह ओर बाइक बरामद. थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में हुई मुठभेड़.
गोंडा में आरपीएफ ने 18 लोगों को किया अरेस्ट
गोंडा जिले में RPF में 18 लोगों को किया अरेस्ट. महिला कोच में यात्रा करते पकड़े गए. अनाधिकृत तरीके से महिला बोगी में यात्रा कर रहे थे सभी. गोंडा RPF ने अरेस्ट कर न्यायालय में किया गया पेश.
गोंडा में रिश्वत लेते हुए अधिकारी गिरफ्तार
गोंडा जिले में 10 हजार रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी अरेस्ट. एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते किया गिरफ्तार. ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार भारती को टीम ने रंगे हाथ पकड़ा. जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर पीड़ित से मांगी थी रिश्वत. टीम ने सचिव को बभनजोत ब्लॉक से किया अरेस्ट. आरोपी सचिव हथियागढ़ और बनगवां क्लस्टर में है तैनात. मनकापुर कोतवाली में सचिव के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा.


