14.4 C
Munich

सस्पेंड क्यूं करा, वापस लो आदेश… 30 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा जेई, 4 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Must read


Last Updated:

JE High Voltage Drama: आजकल उत्तर प्रदेश में लोगों ने अपनी बात मनमाने का नया तरीका ढूंढ लिया है. जब भी मन के खिलाफ कुछ होता है तो वो सीधे टावर पर चढ़ जाते हैं. ऐसा ही कुछ प्रयागराज के जेई ने किया. करीब चार घंटे तक बवाल मचा रहा.

Zoom

जेई का हाईवोल्टेज ड्रामा.

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में कल शाम जोरदार हंगामा देखने को मिला. यहां सस्पेंड से नाराज हुए बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) अभय कुमार यादव 30 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गए. वह चिल्ला-चिल्लाकर बस एक ही बात दोहरा रहे थे कि जब तक मुझे बहाल नहीं किया जाता है, नीचे नहीं आऊंगा. 4 घंटे तक चले ड्रामा के बाद वह तब उतरे, जब उन्हें ये भरोसा दिलाया गया कि उनका निलंबन वापस ले लिया जाएगा.

यह है मामला

एक दिन पहले यानी बुधवार को लाइनमैन की मौत के बाद इंजीनियर अभय को निलंबित कर दिया गया था. गुरुवार शाम 6 बजे वह टावर पर चढ़ गए और अपना निलंबन वापस लेने की बात कहते रहे. सूचना पाकर अभय के साथी इंजीनियर मौके पर पहुंचे. उन्होंने विभाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर के खिलाफ नारे लगाए. कर्मचारियों की सुपरिटेंडेंट इंजीनियर (SE) से बहस भी हुई. अनहोनी की आशंका से फायर ब्रिगेड भी बुला ली गई.

1 मई को अब क्या होगा?

इधर, एसई ने भरोसा दिया कि निलंबन का आदेश वापस ले लिया जाएगा. बावजूद इसके अभय उतरने को तैयार नहीं थे. रात 10 बजे एसीएम 4 अविनाश यादव और एसीपी सिविल लाइंस विद्युत गोयल ने निलंबन का आदेश वापस कराने का भरोसा दिया. तब JE अभय नीचे उतरे. वहीं, साथी जूनियर इंजीनियरों ने चेतावनी दी है. कहा कि अगर निलंबन का आदेश वापस नहीं लिया जाता तो चीफ इंजीनियर कार्यालय में ही 1 मई से सभी जूनियर इंजीनियर धरना प्रदर्शन करेंगे.

अभय यादव का कहना है कि 28 अप्रैल की रात ढाई बजे तक ड्यूटी पर था और सप्लाई चालू करके घर आ गया. इसके बाद सरकारी लाइनमैन ने एक प्राइवेट लाइनमैन को बुलाकर रिपेयरिंग का काम करवाया. इसी दौरान सप्लाई चालू हो गई और प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई. JE का आरोप है कि बिना पक्ष जाने ही उन्हें निलंबित कर दिया गया. अगर विभाग में कोई भी कर्मचारी, कोई भी अधिकारी कोई गलती करता है, तो निश्चित ही उसकी जांच होनी चाहिए और उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article