Last Updated:
Jasprit Bumrah का आईपीएल औसत 132 है, जो उनके टी-20 करियर का सबसे खराब औसत है. इस सीजन में 30 या उससे ज्यादा ओवर फेंकने वाले अन्य गेंदबाजों की तुलना में उनका औसत लगभग दोगुना है, जिससे वह मुंबई इंडियंस के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले गेंदबाजों में शुमार हो जाते हैं.
आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह पूरी तरह बेरंग नजर आ रहे है.
नई दिल्ली: आईपीएल में जसप्रीत बुमराह की दुर्दशा देखकर बुरा लगता है. बुरा लगता है कि कैसे नौसिखिए बल्लेबाज दुनिया के महानतम बॉलर को सिर के ऊपर से छक्का मार रहे हैं. जो बुमराह चंद महीने पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए विकेट पर विकेट ले रहे थे, वो आईपीएल में कैसे विकेट के लिए तरस रहे हैं. बुरा लगता है कि, जिस पेसर ने टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाया, उसे मुंबई इंडियंस पर बोझ माना जा रहा है.
पांच मैच तक नहीं ले पाए थे एक भी विकेट
आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह शुरुआती पांच मैच में तो एक भी विकेट नहीं ले पाए थे. अपने पहले विकेट की तलाश में उन्हें छह मैच का इंतजार करना पड़ा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ साई सुदर्शन का शिकार कर उन्हें आखिरकार अपना पहला विकेट मिला. इस मैच से पहले बुमराह का प्रदर्शन खराब रहा था और मुंबई इंडियंस के पहले पांच मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था. सुदर्शन को गोल्डन डक पर आउट करने वाले उनके विकेट ने मुंबई इंडियंस की जीत की नींव रखी, क्योंकि गुजरात टाइटंस को 99 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा.
पहले कभी इतने कमजोर न दिखे बुमराह
जसप्रीत बुमराह के टी-20 रिकॉर्ड पर नजर डालें तो ट्रेविस हेड और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी उन्हें कभी छक्का नहीं मार पाए. लेकिन आईपीएल 2026 के इस मुश्किल दौर में दोनों ने उन्हें छक्के जड़े. युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भी बुमराह पर हमला बोलते हुए एक ही ओवर में दो छक्के जड़े. इससे बुमराह की मौजूदा खराब फॉर्म साफ झलकती है. जसप्रीत बुमराह की खराब फॉर्म का असर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन पर भी देखा जा सकता है. वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा पहली बार हुआ, जब बुमराह ने अपने चार ओवरों में 54 रन लुटाए.
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह के खराब फॉर्म के पीछे क्या कारण है?
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बुमराह साल के 12 महीने लगातार क्रिकेट खेलते हैं. आईपीएल 2026 से पहले एशिया कप, मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026, ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज और इंग्लैंड में पांच मैच की टेस्ट सीरीज शामिल थी. अकेले इंग्लैंड दौरे के दौरान ही उन्होंने तीन मैचों में 119 ओवर फेंके, जबकि उन्हें पीठ की पुरानी समस्या थी.
जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं.
आईपीएल 2025 में लिए थे 18 विकेट
पिछले साल बुमराह ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण का शानदार नेतृत्व करते हुए 12 मैचों में 18 विकेट लिए थे. पीठ की चोट के कारण शुरुआती चार मैच न खेल पाने के बावजूद, उन्होंने जोरदार वापसी की और विश्लेषकों के अनुसार उनका अब तक का सबसे किफायती प्रदर्शन किया. उनकी इकॉनमी रेट 6.68 रही, जो 10 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में लीग में सर्वश्रेष्ठ थी. आईपीएल से पहले बुमराह टी-20 विश्व कप 2026 के आठ मैचों में 14 विकेट लेकर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का खिताब हासिल किया. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 15 रन देकर चार विकेट लिए थे.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें


