10.1 C
Munich

Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के लिए आज होगा टीम का ऐलान, मुंबई में सलेक्शन

Must read


होमखेलक्रिकेट

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए आज होगा टीम का ऐलान, मुंबई में सलेक्शन

Last Updated:

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान आज किया जाना है. इंग्लैंड में 12 जून से खेले जाने वाले इस मेगा टूर्नामेंट के लिए मुंबई में टीम सलेक्शन किया जाना है. इसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, चयन समिति की अध्यक्ष अमिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया मीडिया मौजूद रहेंगे.

Zoom

महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए आज हो सकता है टीम का ऐलान, मुंबई में सलेक्शन

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब हरमनप्रीत कौर की नजरें देश के लिए टी20 ट्रॉफी जीतने पर हैं. आज शाम 5 बजे मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में महिला टी20 वर्ल्ड कप में उतरने वाली भारतीय टीम का ऐलान किया जाना है. बीसीसीआई ने 29 अप्रैल को बताया था कि टीम चयन के लिए एक बैठक होगी. टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर, चयन समिति की अध्यक्ष अमिता शर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया मीडिया को मीडिया को टीम सलेक्शन के बाद संबोधित करेंगे. 12 जून से टूर्नामेंट का आगाज होना है. भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को खेलने उतरेगा.

भारत इस टूर्नामेंट में वनडे वर्ल्ड चैंपियन के रूप में उतरेगा लेकिन टी20 फॉर्मेट में उनकी फॉर्म उतनी मजबूत नहीं रही है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज, जिसमें भारत ने फाइनल में नवी मुंबई में जीत दर्ज की थी. वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए थी लेकिन 1-4 की हार के बाद टीम में आत्मविश्वास की बजाय कई सवाल और संदेह पैदा हो गए.

अब किसी तरह की प्रयोग की गुंजाइश नहीं बची और इंग्लैंड में खेलने के लिए सबसे बेहतरीन टीम चुनने का वक्त आ गया है. एन श्री चरानी, अमनजोत कौर और क्रांति गौड़ जैसे खिलाड़ी टीम में जगह पाने के लिए जोर लगा रहे हैं. कोई बड़ा सरप्राइज नहीं होने की उम्मीद है, लेकिन वैष्णवी शर्मा और नंदनी शर्मा जैसे खिलाड़ी बाहर से टीम में आ सकते हैं.

2026 आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड में 12 जून से 5 जुलाई तक होगा. इसमें हरमनप्रीत कौर की टीम पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी. महिला चयन समिति इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज, एक टेस्ट मैच और इंडिया ए टीम के लिए तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की टीम का भी चयन करेगी. महिला चयन समिति आज (शनिवार, 2 मई) मुंबई के बीसीसीआई मुख्यालय में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत की टीम का चयन करेगी.

भारत के ग्रुप स्टेज का शेड्यूल

14 जून 2026: भारत vs पाकिस्तान (शाम 7:00 बजे IST, एजबेस्टन, बर्मिंघम)

17 जून 2026: भारत vs नीदरलैंड्स (शाम 7:00 बजे IST, हेडिंग्ले, लीड्स)

21 जून 2026: भारत vs दक्षिण अफ्रीका (शाम 7:00 बजे IST, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)

25 जून 2026: भारत vs बांग्लादेश (शाम 7:00 बजे IST, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)

28 जून 2026: भारत vs ऑस्ट्रेलिया (शाम 7:00 बजे IST, लॉर्ड्स, लंदन)

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article