20.6 C
Munich

शाम 5 बजे होगा महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर फैसला, मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो मुकाबला

Must read


होमखेलक्रिकेट

शाम 5 बजे होगा धोनी के खेलने पर फैसला, मुंबई के खिलाफ करो या मरो मुकाबला

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक भी मुकाबला नहीं खोला है. उनको टूर्नामेंट शुरू होने से पहले काफ इंजरी हुई थी. अब तक वो उससे पूरी तरह से उबर नही पाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक आज मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में उनके खेलने पर फैसला शाम 5 बजे तक लिया जाएगा.

Zoom

शाम 5 बजे होगा धोनी के खेलने पर फैसला, मुंबई के खिलाफ करो या मरो मुकाबला

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक कोई मैच नहीं खेला है. फिलहाल वह अपनी चोट से उबर रहे हैं. यह चोट उन्हें सीजन शुरू होने से पहले ही लगी थी. तब से वह टीम से बाहर ही चल रहे हैं. सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी के मुताबिक, धोनी की चोट में सुधार हुआ है. वह प्रैक्टिस के दौरान विकेटों के बीच दौड़ने की स्पीड बढ़ा रहे हैं.

RevSportz के अनुसार, अभी तक यह साफ नहीं है कि धोनी शनिवार को चेपॉक में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेंगे या नहीं. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय दिग्गज ने सीएसके मैनेजमेंट को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. धोनी के चयन का फैसला शाम 5 बजे के आसपास जब टीम स्टेडियम के लिए रवाना होगी तब होगा.

इस सीजन में सीएसके और एमआई दोनों ही काफी अनियमित प्रदर्शन कर रहे हैं. सीएसके फिलहाल तीन जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. एमआई दो जीत और छह हार के साथ नौवें स्थान पर है. दोनों कप्तानों, रुतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पंड्या पर काफी दबाव है. एमआई मैच से पहले हसी ने कहा, “उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द वापसी करेंगे. मुझे नहीं पता कि वह कल खेलेंगे या अगले मैच में, लेकिन उनकी रिकवरी अच्छी चल रही है. मुझे पता है कि वह अपनी दौड़ने की स्पीड बढ़ा रहे हैं और यही सबसे बड़ा मुद्दा था. बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के मामले में हम उनके कौशल पर पूरी तरह भरोसा करते हैं.”

हसी के मुताबिक, धोनी मैदान से दूर रह रहे हैं ताकि टीम का ध्यान उनसे हटकर टीम पर ही रहे. “वह बहुत टीम-ओरिएंटेड इंसान हैं. हमेशा टीम के हित में सोचते हैं और उन्हें चिंता थी कि अगर वह आएंगे तो टीम का ध्यान भटक सकता है. जाहिर है, कैमरे उन्हीं पर होंगे, भीड़ उनके लिए चीयर करेगी. वह चाहते हैं कि टीम अपना काम करे, अपना प्रदर्शन दे. यह सही है या गलत, इसका फैसला मेरा नहीं है. लेकिन यही सोच है कि धोनी मैचों में नहीं आना चाहते.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article