Last Updated:
Devajit Saikia denies IPL teams sought change to Impact Player rule: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने दावा किया है कि उनके पास किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी की ओर से इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर पुर्नविचार करने को नहीं कहा गया है. इस नियम के खिलाफ कई खिलाड़ी आवाज उठा चुके हैं.
बीसीसीआई का कहना है कि उसके पास किसी फ्रेंचाइजी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर कोई शिकायत नहीं की है.
मुंबई. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को आईपीएल की छवि बनाए रखने के लिए तय नियमों का पालन करना चाहिए. और बोर्ड नियम तोड़ने वाली टीमों पर सख्त कदम उठाने पर विचार कर रहा है. सैकिया की यह बात राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग और टीम मैनेजर रोमी भिंडर पर आईपीएल के दौरान दो अलग-अलग मामलों में जुर्माना लगने के बाद आई है.
बीसीसीआई मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए देवजीत सैकिया (Devjit Saikia) ने कहा, ‘हमने प्रेस विज्ञप्ति में साफ कहा है कि हम नियम तोड़ने वाली टीमों पर लगाम कसने के लिए कुछ और विकल्प देख रहे हैं.’ उन्होंने कहा, ‘हम कुछ कार्रवाई करेंगे और देख रहे हैं कि टीमों को कैसे व्यवहार करना चाहिए.’ पराग पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगा क्योंकि उन्हें कैमरे में वेपिंग करते पकड़ा गया और भिंडर पर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगा.
बीसीसीआई का कहना है कि उसके पास किसी फ्रेंचाइजी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर कोई शिकायत नहीं की है.
सैकिया ने कहा, ‘यह सिर्फ खिलाड़ियों या अधिकारियों की बात नहीं है. एक टीम के तौर पर सबको अनुशासन में रहना होगा ताकि आईपीएल की छवि पर बुरा असर न पड़े. इसे सुनिश्चित करने के लिए हमें फैसला लेना होगा और हम कुछ कार्रवाई करेंगे.’ बोर्ड ने पराग के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा करते हुए कहा था, ‘बीसीसीआई नियम तोड़ने वाली टीम, अधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए और विकल्प देख रहा है ताकि आईपीएल की प्रतिष्ठा बनी रहे.’
जब उनसे पूछा गया कि क्या पंजाब पुलिस ने बीसीसीआई से संपर्क किया है क्योंकि देश में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत वेपिंग पूरी तरह बैन है, तो सैकिया ने कहा, ‘नहीं, ऐसी कोई बात नहीं है.’ सैकिया ने बताया कि बीसीसीआई दो दिन में आईपीएल प्लेऑफ के वेन्यू की घोषणा करेगा. उन्होंने कहा, ‘हम दो दिन में वेन्यू की घोषणा करेंगे. हम देख रहे हैं कि प्लेऑफ और फाइनल के लिए कौन से वेन्यू सही रहेंगे. इसलिए दो दिन का समय लगेगा.’
सैकिया ने कहा कि आईपीएल टीमों की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है क्योंकि इस सीजन में बड़े स्कोर वाले मैच हो रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘कुछ कम स्कोर वाले मैच भी हो रहे हैं. सभी फैंस मैच का मजा ले रहे हैं. गेंदबाजों को भी विकेट मिल रहे हैं. अगर आप पूरा स्कोरकार्ड देखें तो कुछ टीमें कम स्कोर बना रही हैं और कुछ 260 रन का पीछा भी कर रही हैं.’
सैकिया ने कहा कि आईपीएल 2026 के बाद इम्पैक्ट प्लेयर नियम की समीक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘इस नियम पर पिछले दो साल से चर्चा चल रही है. टूर्नामेंट खत्म होने के बाद हम इसकी समीक्षा करेंगे. बीच टूर्नामेंट में कोई फैसला नहीं ले सकते. हमारे पास कोई आधिकारिक अनुरोध नहीं आया है कि इस नियम पर दोबारा विचार करें. मीडिया में कभी-कभी इसके बारे में पढ़ता हूं. लेकिन अगर टीमों की तरफ से अनुरोध आता है तो हमें फैसला लेना होगा. लेकिन अभी तक ऐसी कोई स्थिति नहीं है.’
जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत इस साल के आखिर में सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बांग्लादेश जाएगा तो सैकिया ने कहा, ‘आईपीएल के बाद हमारा घरेलू कार्यक्रम काफी व्यस्त है. अफगानिस्तान के खिलाफ एक सीरीज है, फिर ब्रिटेन का दौरा है. ब्रिटेन दौरे के बाद बाकी सत्र के बारे में सोचेंगे.’
About the Author

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें


