20.4 C
Munich

Suryakumar Yadav: मुबई इंडियंस के लिए गले की हड्डी बन गए हैं सूर्यकुमार यादव, सीएसके के खिलाफ हुए फ्लॉप, खतरे में अब करियर

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुबई इंडियंस के लिए गले की हड्डी बन गए हैं सूर्या, खतरे में है अब करियर

Last Updated:

IPL 2026 CSK vs MI Suryakumar Yadav: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बार फिर फ्लॉप रहे. सूर्यकुमार यादव 12 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए. सूर्या को सीएसके के लिए डेब्यू करने वाले रामकृष्णा घोष अपना शिकार बनाया.

Zoom

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव

नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने की तरह गुजर रहा है. हालांकि, सूर्या ने इस सीजन के अपने पहले ही मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद वह अपने लय से ऐसा भटके हैं कि वह अब मुंबई के लिए गले की हड्डी बनते जा रहे हैं. इस सीजन सूर्यकुमार अपने 9वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरे थे, लेकिन वह बुरी तरह से फेल रहे.

सूर्यकुमार यादव मुकाबले में 12 गेंद खेलकर 21 रन ही बना पाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 1 छक्का और 3 चौका लगाया. सूर्यकुमार यादव को सीएसके लिए डेब्यू करने वाले रामकृष्णा घोष ने डेवाल्ड ब्रेविस के हाथों कैच आउट कराया. सूर्यकुमार यादव जब आउट हुए तो उनके रिएक्शन से पता लग रहा था कि वह किसी भी कीमत पर मुंबई के लिए रन बनाना चाहते थे, लेकिन अफोसस की वह अपनी कोशिश में नकाम रहे.

मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच में जीता टॉस

सीएसके के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. टीम में उन्होंने कुछ खास बदलाव नहीं किया था, लेकिन उनका पहले बल्लेबाजी का फैसला कारगर साबित नहीं हुआ. विल जैक्स (5) और रायन रिकल्टन (37) सस्ते में आउट हो गए. इसके अलावा तिलक वर्मा और रॉबिन मिंज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर पाए.

हालांकि, एक छोर पर नमन धीर ने जरूर मुंबई के लिए मोर्चा संभालने का काम किया. नमन धीर टीम के लिए 37 गेंद में 57 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए. उनकी इस अर्धशतकीय पारी से ही मुंबई इंडियंस की टीम जैसे-तैसे 100 रनों के आंकड़े को पार कर पाई. आखिर में कप्तान हार्दिक पांड्या 18 रनों की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 159 रन तक पहुंचाया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article