6.8 C
Munich

वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंदों पर पचासा, हेजलवुड-भुवनेश्वर कुमार की निकाली हेकड़ी, ट्रेविस हेड के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी का 15 गेंदों पर पचासा, हेजलवुड-भुवनेश्वर कुमार की निकाली हेकड़ी

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi hits 15 balls fifty: वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने मौजूदा सीजन के चौथे मैच में दूसरी हाफ सेंचुरी जड़कर खूब सूर्खियां बटोरी. सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ महज 15 गेंदों पर पचासा जड़ा. वह आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले ज्वॉइंट रूप से तीसरे बल्लेबाज बन गए. आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकाॅर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है जिन्होंने 13 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ी है जबकि केएल राहुल 14 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. वैभव और यूसुफ पठान के नाम 15-15 गेंदों पर हाफ सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर अर्धशक जड़कर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया.

नई दिल्ली. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में  मैदान पर जो मंजर दिखा उसे देखकर ऐसा लगा मानो रनों का कोई चक्रवात आ गया हो. राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच में 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से वो गदर मचाया कि आईपीएल के बड़े-बड़े कीर्तिमान ताश के पत्तों की तरह ढह गए.  मैच की शुरुआत से ही वैभव सूर्यवंशी के इरादे साफ थे.आरसीबी के गेंदबाजों ने जैसे ही गेंद उनके पाले में डाली, वैभव ने उसे बाउंड्री के पार पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. देखते ही देखते उन्होंने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. वह 26 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने इस दौरान आठ चौके और सात छक्के जड़े.

दिलचस्प बात यह है कि इसी सीजन में वैभव ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी गुवाहाटी के इसी मैदान पर मात्र 15 गेंदों में पचासा जड़ा था. आज की इस पारी के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि वे कोई ‘वन सीजन वंडर’ नहीं, बल्कि लंबी रेस के घोड़े हैं. वैभव ने जोश हेजलवुड की चार गेंदों पर 18 रन बनाए जिसमें लगातार तीन चौके और एक छक्का शामिल था.

सबसे तेज ‘फिफ्टी’ वीरों की टोली में वैभव का धमाका
वैभव की इस आतिशी पारी ने उन्हें भारत के उन दिग्गज बल्लेबाजों की कतार में खड़ा कर दिया है जिनके नाम आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है. भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के खिलाफ मात्र 13 गेंदों में यह कारनामा किया था. उनके बाद केएल राहुल का नंबर आता है जिन्होंने 14 गेंदों में पचासा जड़ा था. वैभव अब यूसुफ पठान के 15 गेंदों वाले रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं और सबसे खास बात यह है कि उन्होंने यह कारनामा एक नहीं बल्कि दो बार (सीएसके और अब आरसीबही के खिलाफ) कर दिखाया है.

’20 गेंदों से कम’ वाले रिकॉर्ड क्लब में मची खलबली
टी20 क्रिकेट में 20 गेंदों के भीतर अर्धशतक पूरा करना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक सपने जैसा होता है. वैभव सूर्यवंशी ने आज अपनी इस पारी के साथ इस खास लिस्ट में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है. अब वे आईपीएल इतिहास के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने तीन बार 20 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरा किया है.

इस लिस्ट में फिलहाल निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा चार-चार बार इस कारनामे के साथ सबसे ऊपर हैं. लेकिन वैभव ने अब जैक फ्रेजर-मैकगर्क और ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ट्रेविस हेड की बराबरी कर ली है, जिनके नाम भी तीन-तीन बार ‘सब-20’ बॉल अर्धशतक दर्ज हैं.

राजस्थान रॉयल्स का नया ‘सुपरस्टार’
वैभव सूर्यवंशी की इस पारी ने आरसीबी की रणनीति को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया. जिस तरह से उन्होंने ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे बड़े नामों के रिकॉर्ड्स की बराबरी की है, उससे यह साफ है कि राजस्थान रॉयल्स को एक ऐसा ‘ब्रह्मास्त्र’ मिल गया है जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को चंद ओवरों में खत्म करने की ताकत रखता है. मैदान पर मौजूद दर्शक और टीवी पर देख रहे फैंस आज सिर्फ एक ही बात कह रहे हैं- ‘ये खिलाड़ी रुकने वाला नहीं है.’

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article