Last Updated:
Glamorous cricket anchor: भारत में जब से इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत हुई तब से क्रिकेट में रंग रूप बदल गया है. खेल के अलावा इसके प्रजेंटेशन और ब्रॉडकास्टिंग में खूब तड़क-भड़क देखने को मिलता है. खास तौर से महिला एंकर्स की मौजूगी इस लीग को और ज्यादा ग्लैमरस बना देता है. ऐसे में आइए जानते हैं क्रिकेट की कुछ ऐसी ही खूबसूरत एंकर के बारे में, जिनके फैंस ही नहीं, खिलाड़ी भी दीवाने हैं.
मंदिरा बेदी ने भारतीय टेलीविजन पर महिला क्रिकेट एंकरिंग की परिभाषा बदल दी. उन्होंने 2003 और 2007 के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2004 व 2006 की चैंपियंस ट्रॉफी को होस्ट किया. एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20 में उनके अनोखे पहनावे खास तौर पर साड़ियों ने काफी सुर्खियां बटोरीं. क्रिकेट जगत में कदम रखने से पहले वह शांति जैसे टीवी शो और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्मों से मशहूर हो चुकी थीं. उन्होंने खेल पत्रकारिता में महिलाओं के लिए नए रास्ते खोले और ग्लैमर के साथ खेल के विश्लेषण को पेश किया.

मयंती लैंगर मौजूदा समय में भारत की सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स एंकर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फुटबॉल होस्टिंग से की थी, लेकिन 2011 क्रिकेट विश्व कप के बाद वे क्रिकेट का एक फेमस चेहरा बन गईं. उन्होंने कई आईपीएल सीजन और आईसीसी टूर्नामेंट्स को होस्ट किया है. वह भारतीय क्रिकेटर स्टुअर्ट बिन्नी की पत्नी हैं और सालों से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के साथ जुड़ी हुई हैं.

संजना गणेशन एक सफल स्पोर्ट्स प्रेजेंटर और डिजिटल होस्ट हैं. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ आईपीएल, आईसीसी विश्व कप और कई क्रिकेट सीरीज में काम किया है. संजना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं और एमटीवी स्प्लिट्सविला का भी हिस्सा थीं. उन्होंने 2021 में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से शादी की.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अर्चना विजया आईपीएल के सबसे लोकप्रिय चेहरों में से एक रही हैं. कोलकाता में जन्मी अर्चना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और गेट गॉर्जियस जीतकर की थी. उन्होंने एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20 के कई सीजन होस्ट किए और क्रिकेट फैंस के बीच अपनी चुलबुली शैली के लिए मशहूर हुईं. उन्होंने नियो स्पोर्ट्स और सोनी सिक्स जैसे चैनलों के साथ बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट्स कवर किए हैं.

शिवानी डांडेकर एक मल्टी टैलेंटेड स्पोर्ट्स एंकर मानी जाती हैं. एंकरिंग के अलावा वह सिंगिंग और एक्टिंग भी करती हैं. उन्होंने 2011 से 2015 तक आईपीएल के एक्स्ट्रा इनिंग्स टी20 में को-होस्ट की भूमिका निभाई, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली. उन्होंने 2019 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को भी होस्ट किया. शिवानी ऑस्ट्रेलिया में पली-बढ़ी हैं. उन्होंने झलक दिखला जा और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया है.

शुनाली नागरानी भी क्रिकेट एंकरिंग में सफल चेहरा रही हैं. वह मिस इंडिया इंटरनेशनल 2003 की रनर-अप रही हैं. उन्होंने 2006 चैंपियंस ट्रॉफी, 2007 विश्व कप और आईपीएल के शुरुआती सीजन होस्ट किए. उन्हें खास तौर पर यूके के आईटीवी चैनल पर आईपीएल की कवरेज के लिए पहचाना गया. सोनाली ने बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज और रब ने बना दी जोड़ी जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

करिश्मा कोटक एक ब्रिटिश-भारतीय मॉडल और एंकर हैं. उन्होंने आईपीएल सीजन 6 में एंकरिंग कर काफी लोकप्रियता हासिल की. लंदन में जन्मी करिश्मा ने किंगफिशर कैलेंडर में भी जगह बनाई थी. क्रिकेट एंकरिंग के अलावा, उन्होंने बिग बॉस 6 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय टी20 लीगों में भी होस्ट की भूमिका निभाई है.

ग्रेस हैडन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हैडन की बेटी हैं. उन्होंने हाल के वर्षों में स्टार स्पोर्ट्स के लिए आईपीएल और विश्व कप की कवरेज में एक रंगीन रिपोर्टर और होस्ट के रूप में पहचान बनाई है. उन्होंने 2023 और 2024 के आईपीएल सीजन के दौरान भारतीय संस्कृति और क्रिकेट के प्रति अपने लगाव से फैंस का दिल जीता है.

आयेशा सागर एक भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं. हालांकि, आयेशा पहले एक सिंगर और मॉडल के रूप में मशहूर हुईं. लेकिन उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी पहचान तब बनाई जब उन्होंने आईपीएल के दौरान कुछ प्रमोशनल इवेंट्स और क्रिकेट-आधारित शोज के लिए काम किया. वे अपनी बोल्ड इमेज और हाई-एनर्जी स्टेज परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई म्यूजिक एलबम्स में भी काम किया है.


