Last Updated:
भारत और बांग्लादेश के बीच फिलहाल क्रिकेट के रिश्ते बहाल होते नजर नहीं आ रहे. भारतीय टीम को पिछले साल अगस्त में बांग्लादेश का दौरा करना था लेकिन इसे सितंबर 2026 तक के लिए टाल दिया गया था. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से किए गए बवाल के बाद बीसीसीआई ने अपना रुख साफ कर दिया है. टीम का शेड्यूल बिजी है और उसके बाद सीरीज खेलने का वक्त नहीं.
भारत का बांग्लादेश दौरा अधर में लटका.
नई दिल्ली. भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ इस साल सीरीज खेलेगी या नहीं इसको लेकर फैंस के अंदर कुछ सवाल हैं. दोनों देशों के बीच पैदा हुआ हालात और भारत में हुए टी20 वर्ल्ड कप में बखड़ा खड़ा करने के बाद तो सीरीज मुश्किल नजर आ रही है. भारतीय टीम को अगस्त 2025 में बांग्लादेश दौरे पर जाना था, जहां तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज खेली जानी थी. बीसीसीआई और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के बीच चर्चा के बाद यह दौरा सितंबर 2026 तक टाल दिया गया था.
5 जुलाई 2025 को जारी एक बयान में बीसीसीआई ने कहा कि दोनों बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतिबद्धताओं और दोनों टीमों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया. उस समय बीसीसीआई ने पुष्टि की थी कि यह सीरीज सितंबर 2026 में खेली जाएगी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बांग्लादेश द्वारा भारत में मैच खेलने से इनकार करने के फैसले के बाद दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में तनाव आ गया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई बांग्लादेश के साथ क्रिकेट संबंध तोड़ सकता है. 2026 में होने वाली सीरीज के लिए यात्रा नहीं कर सकता. तनाव के बावजूद, बीसीबी ने इस साल के अंत में भारत की मेजबानी की उम्मीद जताई है. शनिवार (2 मई) को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भारत के बांग्लादेश दौरे की संभावना को लेकर अहम जानकारी दी.
आईपीएल 2026 के 31 मई को खत्म होने के बाद भारत 6 से 10 जून तक मोहाली में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलेगा. इसके बाद 14 से 20 जून के बीच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी. इसके बाद टीम इंडिया जून में आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 और 1 से 19 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैच खेलने के लिए यूनाइटेड किंगडम जाएगी. इंग्लैंड में व्हाइट-बॉल सीरीज के बाद भारत 23 से 26 जुलाई तक जिम्बाब्वे में तीन टी20 मैच खेलेगा.
भारत का घरेलू सीजन 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज से शुरू होगा. इससे पहले भारत के श्रीलंका दौरे पर भी जाने की संभावना है.
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


