14.6 C
Munich

QR कोड, UPI आईडी, टेलीग्राम चैनल… कैसे बिहार के इन दो बागड़ बिल्लों ने UP पुलिस भर्ती परीक्षा में किया खेल?

Must read


Last Updated:

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में भी ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है. टेलीग्राम चैनल पर फर्जी पेपर के जरिए अभ्यर्थियों को ठगने का आरोप है. यूपी एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर बिहार के निखिल ठाकुर को गिरफ्तार किया है. 25, 26,27 को होमगार्ड की लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी.

Zoom

यूपी पुलिस भर्ती और होमगार्ड की भर्ती के फर्जी पेपर बेचने वाले निखिल और अमन बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार.

लखनऊः यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है. टेलीग्राम चैनल पर फर्जी पेपर के जरिए अभ्यर्थियों को ठगने का आरोप है. यूपी एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर बिहार के अमन कुमार को गिरफ्तार किया है. बीते 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस की सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी. टेलीग्राम चैनल UPSI EXAM PAPER पर पेपर उपलब्ध कराने का झांसा दिया गया था. रकम के एवज़ में अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराने की बात कही गई थी. अमन के बैंक खाते में रकम मंगाई जाती थी.

बिहार का निखिल ठाकुर गिरफ्तार
वहीं यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा में भी ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार किया गया है. टेलीग्राम चैनल पर फर्जी पेपर के जरिए अभ्यर्थियों को ठगने का आरोप है. यूपी एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर बिहार के निखिल ठाकुर को गिरफ्तार किया है. 25, 26,27 को होमगार्ड की लिखित परीक्षा आयोजित हुई थी. टेलीग्राम चैनल पर पेपर उपलब्ध कराने का झांसा दिया गया था. रकम के एवज़ में अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराने की बात कही गई थी. यूपीआई आईडी, बार कोड जारी कर लोगों को झांसा देकर पैसा लिया था. निखिल के साथी सिद्धार्थ ने क्यू आर कोड जारी किया था. सिद्धार्थ के वर्चुअल नंबर के जरिए ठगी के लिए टेलीग्राम चैनल बनाया गया था.

आरोपित अमन ने किया फर्जी पेपर लीक का खुलासा
एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अमन बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है. एसटीएफ को अमन के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. इस मामले में 13 मार्च को लखनऊ के हुसैनगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. एसटीएफ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई टीमों को लगाया गया था. एसटीएफ सुधांशु शेखर की टीम ने आरोपी को ट्रेस कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी सूर्यांश के साथ मिलकर सतीश के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर अभ्यर्थियों को ठगता था. आरोपी टेलीग्राम चैनलों के जरिए पेपर लीक और क्वेश्चन पेपर उपलब्ध कराने का दावा करता था. इसके बाद छात्रों से मोटी रकम वसूली जाती थी.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article