6.8 C
Munich

सेना के लोकेशन की लाइव फीड भेजी जा रही थी पाकिस्तान, ISI और बब्बर खालसा इंटरनेशनल की बड़ी साजिश नाकाम

Must read


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और BKL बबरखालसा इंटरनेशनल स्पॉन्सर्ड टेरर, आर्म्स और जासूसी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 11 संदिग्धों को पंजाब और दिल्ली से गिरफ्तार किया है.

स्पेशल सेल ने इन संदिग्धों की निशानदेही पर अलग अलग जगहों से 9 सोलर पावर्ड सीसीटीवी कैमरे जिनको सिक्योरिटी एजेंसीज के पास सेंसेटिव जगहों पर लगाया गया था बरामद किया गया है उन्हें अनइंस्टॉल किया गया है.

आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए है. टेरर मॉड्यूल को चलाने के लिए हथियारों की तस्करी करी जा रही थी.

सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मॉड्यूल और पाकिस्तान में बैठे इनके हैंडलर्स भारत मे सिक्योरिटी एजेंसी इलाको में ग्रेनेड अटैक करने का फाइनल प्लान कर रही थी.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को हाल में गाजियाबाद में बस्ट हुए टेरर मॉड्यूल के बाद से लगातार इनपुट मिल रहे थे कि गाजियाबाद के मॉड्यूल जो सेंसेटिव इलाको में सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल कर लाइव फीड पाकिस्तान भेज रहे थे.

इसी तरह पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर्स इसी तरह का एक और मॉड्यूल पंजाब और दिल्ली में चला रहे है.

स्पेशल सेल की दो टीमो ने इस मॉड्यूल पर काम करना शुरू किया. स्पेशल सेल ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के इशारों पर भारत मे हथियार तस्करी, ग्रेनेड अटैक की प्लांनिग और थर्मल सोलर सीसीटीवी कैमरों के जरिए जासूसी के रैकेट का भांडाफोड़ किया है.

सबसे पहले स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें 3 पंजाब और 3 दिल्ली से है. इनकी निशानदेही पर 9 सीसीटीवी सोलर कैमरे जिन्हें सिक्योरिटी एजेंसी सेंसेटिव एरिया के पास इंस्टॉल किया गया था इन्हें अनइंस्टॉल कर बरामद किया गया, ये कैमरे डिफेंस बेस्ड के बेहद नजदीक लगाए गए थे.

आरोपी खुद को सिविल विभाग का बताकर सरकारी सीसीटीवी कैमरे लगाने का झांसा देते थे ताकि किसी को इनपर शक न हो.

सिम के जरिए इन सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड पाकिस्तान के हैंडलर्स को डायरेक्ट भेजी जाती थी, पाकिस्तान के हैंडलर्स इस फीड के जरिए हमारी डिफेंस मूवमेंट पर नजर रख रहे थे.

कैमरों के अलावा इनके पास से 3 PX5 पिस्टल, एक कंट्री मेड पिस्टल और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए.

ये आरोपी यूपीआई एकाउंट्स के जरिए फंड लिया करते थे जिनका इस्तेमाल हथियार तस्करी के लिए किया जाता था.

दूसरे ऑपरेशन जिसको स्पेशल सेल की SWR टीम हैंडल कर रही थी MI मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट के बाद 5 आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया जो सेंसेटिव इलाको की वीडियो फोटोज शेयर कर रहे थे.

पहले ऑपरेशन में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल है –

1 – मनप्रीत जो पंजाब के तरनतारन का रहने वाला है और इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड है जो सीधा पाक बेस्ड हैंडलर के सम्पर्क में था.

2 – अनमोल जो पंजाब फिरोजपुर का रहने वाला है.

3 – साहिल, पंजाब फिरोजपुर

4 – अतुल राठी , रोहिणी दिल्ली ( हथियार तस्करी में शामिल )

5 – रोहित, रोहिणी दिल्ली

6 – अजय, दिल्ली

दूसरे ऑपरेशन में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया इनमें शामिल है

1 – गुरजीत सिंह पंजाब कपूरथला.

2 – रिम्पलदीप, फाजिल्का पंजाब

3 – सलविंदर सिंह, फाजिल्का पंजाब

4 – हरप्रीत सिंह, मोगा पंजाब

5 – बूटा सिंह, फाजिल्का पंजाब

9 सोलर सीसीटीवी कैमरे जिनमे 9 सिमकार्ड लगाकर पाकिस्तान लाइव फीड भेजी जा रही थी. ये कैमरे इन जगहों पर लगाए गए थे जितमे शामिल है.

1 – कपूरथला

2- जलंधर

3 – पठानकोट

4 – पटियाला

5 – मोगा

6 – अंबाला

7 – कठुआ

8 – जम्मू कश्मीर का बीकानेर इलाका

9 – अलवर

इनके पास से 3 PX5 पिस्टल, 1 देसी पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस, हथियारों को रिसीव करने के लिए दो गाड़िया, दो मोटरसाइकिल जिन्हें सेंसटिव इलाको की रेकी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, 24 मोबाइल फोन बरामद किए गए है.

इनके पास से 3 PX5 पिस्टल, 1 देसी पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस, हथियारों को रिसीव करने के लिए दो गाड़िया, दो मोटरसाइकिल जिन्हें सेंसटिव इलाको की रेकी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, 24 मोबाइल फोन बरामद किए गए है.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का ये एक बहुत बड़ा ऑपरेशन था जो एक बहुत सटीक इनपुट के बाद शुरू किया गया, इनपुट के मुताबिक बबरखालसा इंटरनेशनल BKL और पाकिस्तान की एजेंसी ISI के कोर्डिनेशन में दिल्ली और पंजाब में टेरर एक्टिविटी करने की बड़ी साजिश चल रही है.

इस रैकेट में युवा और गरीब लड़को को रेडिक्लाइज्ड, रिक्रूटमेंट, पैसों का लालच देकर देश मे टेरर एक्टिविटी और आर्म्स तस्करी में शामिल किए जा रहे थे.

इस मामले में स्पेशल सेल ने एक केस दर्ज किया, आरोपियों की पहचान की गई, दिल्ली, पंजाब में रेड्स करके इन्हें सबूतों के साथ गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके पाक बेस हैंडलर्स से कॉन्टेक्ट है जो ISI और BKL से जुड़े है.

पाक बेस हैंडलर्स के इंस्ट्रक्शंस पर मनप्रीत ने 7 विदेशी पिस्टल, 56 जिंदा कारतूस रिसीव किए और आगे डिलीवर किए.

मनप्रीत ने ही फर्जी दस्तावेजों पर मोबाइल सिम अरेंज की और पाक बेस्ड हैंडकर्स के कॉन्टेक्ट्स को पंजाब में सप्लाई की.

इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल सेंसेटिव इलाको में लगाए गए सोलर सीसीटीवी कैमरों में लाइव फीड पाकिस्तान भेजने के लिए किया जाता था.

आरोपियों का प्रोफ़ाइल भी बहुत इंटरस्टेड है.

1- मनप्रीत सिंह – मनप्रीत ने बीसीए किया हुआ है, शादी नही की, इनक्रिप्टेड ऐप के जरिए पाकिस्तान बेस्ड हैंडलर्स के सम्पर्क में आया, हथियार रिसीव और डिलीवर किए, सिम कार्ड अरेंज किए.

2 – अनमोल – दसवीं पास है, वॉल पेपर पेस्टिंग का काम करता था, इनक्रिप्टेड ऐप के जरिए पाक हैंडलर्स के सम्पर्क में आया, अपने साथी साहिल के जरिए पंजाब के डिफेंस सेंसेटिव इलाको में इसी ने सोलर सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए.

3 – साहिल – 12वी पास है, शादी नही की, अनमोल के साथ सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए.

4 – अतुल राठी – न्यूजीलैंड ने एमबीए की डिग्री हासिल की, 2004 में इंडिया वापिस आया, इनक्रिप्टेड ऐप से पाकिस्तान हैंडलर के सम्पर्क में आया, 4 विदेशी पिस्टल रिसीव की मनप्रति से.

5 – रोहित – एमबीए, अतुल राठी के साथ पंजाब से हथियारों की तस्करी.

6 – अजय – हथियार की तस्करी.
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई और बीकेआई की देश पर हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है. (फाइल फोटो)

7 – गुरजीत सिंह – आर्मी कैंट इलाको के फोटो वीडियो पाक बेस्ड हैंडलर्स को भेजना

8 – रिमल्दीप सिंह – आर्मी, बीएसएफ की लोकेशन फोटो शेयर करना पाक बेस्ड हैंडलर्स को.

9 – हरप्रति सिंह – ड्रग्स स्मगलिंग, पाक बेस्ड हैंडलर्स को इन्फॉर्मेशन देना आर्म्ड फोर्सेस की.

10 – सलविंदर सिंह – रिमन्दीप के साथ मिलकर सेंसेटिव इलाको की फोटोग्राफी, फ़ोटो वीडियो शेयर करना.

11 – बूटा सिंह – बीएसएफ, आर्मी कन्टोन्मेंट इलाको की फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी पाक बेस्ड हैंडलर्स को भेजना.

इस ऑपरेशन के जरिए पाक बेस्ड ISI – BKL द्वारा युवाओं को पैसे का लालच देकर आर्मी, डिफेंस, बीएसएफ के सेंसेटिव इलाको में सीसीटीवी कैमरे लगवाकर लाइव फीड देकर सेंसेटिव, मूवमेंट इन्फॉर्मेशन के लिए जासूसी करने का मॉड्यूल खुलकर सामने आया है.

हथियार सप्लाई, टेरर एक्टिविटी, सीसीटीवी के जरिए इन्फॉर्मेशन और फिर आर्म, डिफेंस इलाको में ग्रेनेड अटैक करने की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है.

स्पेशल सेल के मुताबिक आरोपियों द्वारा बताए गए लगभग सभी इलाको से 9 सोलर सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए गए है लेकिन अभी भी ऑपरेशन जारी है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article