23.5 C
Munich

तिलक वर्मा की महंगी घड़ी पर लगी तेज रफ्तार बॉल, हाथ से खुलकर जमीन पर गिरी, कीमत जानकर आपके मुंह से भी निकलेगी आह!

Must read


होमखेलक्रिकेट

तिलक वर्मा की महंगी घड़ी पर लगी बॉल, कीमत जान आपके मुंह से भी निकलेगी आह!

Last Updated:

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के 44वें मैच में रन बनाने में नाकाम रहे. बल्लेबाजी के दौरान उनकी कलाई पर ऑलराउंडर जेमी ओवरटन की बॉल आकर लगी. स्कूप खेलने से चूके तिलक और उनकी कीमती घड़ी जमीन पर गिर गई.

Zoom

स्कूप खेलने से तिलक वर्मा चूके और गेंद सीधा घड़ी पर जा लगी

नई दिल्ली. शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबले के दौरान तिलक वर्मा के साथ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. मुंबई के स्टार बल्लेबाज ने CSK के ऑलराउंडर जेमी ओवरटन के खिलाफ स्कूप किया लेकिन शॉट सही से नहीं लगा पाए. तिलक ने ऐसा शॉट लगाया कि बॉल दूर जाने की जगह उनको ही आ लगी. गेंद सीधा उनकी कलाई पर लगी और घड़ी हाथ से निकलकर जमीन पर गिर गई.

23 साल के तिलक ने चोट लगने के बाद MI डगआउट की ओर इशारा किया और इलाज के लिए कहा. अच्छी बात यह रही कि वह अपनी घड़ी पहनकर खेलना जारी रख सके. बाद में रिप्ले में पता चला कि तिलक की घड़ी WHOOP फिटनेस ट्रैकिंग बैंड थी, जिसकी कीमत करीब 28,000 रुपये है. तिलक के लिए राहत की बात यह रही कि गेंद और जमीन से टकराने के बावजूद उनकी घड़ी नहीं टूटी. यह घटना MI की पारी के 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई. तिलक वर्मा इसके बाद बड़ी पारी नहीं खेल सके और घटना के दो गेंद बाद ही आउट हो गए. वह सिर्फ 5 रन ही बना पाए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article