Last Updated:
NEET UG 2026 Question Paper: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा पूरे देश में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है. अयोध्या में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 5200 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय में भी परीक्षा का आयोजन हुआ, जहां भारी संख्या में छात्र पहुंचे. परीक्षा के बाद परीक्षार्थियों ने बताया कि बायोलॉजी का पेपर आसान रहा, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवालों ने थोड़ा उलझाया. केंद्रों पर सुरक्षा और प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम रहे. अब सभी छात्रों को अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार है.
NEET UG 2026 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज यानी 3 मई 2026 को नीट यूजी परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सफलतापूर्वक संपन्न हुई. अयोध्या में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 5200 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरी परीक्षा पर प्रशासिनक अधिकारियों की पैनी नजर थी. परीक्षा केंद्रों से पेपर देकर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक साफ दिखाई दे रही थी. इस दौरान साकेत महाविद्यालय से परीक्षा देकर निकले छात्रों ने लोकल 18 से अपना अनुभव साझा किया.
बायोलॉजी ने दी राहत, फिजिक्स-केमिस्ट्री ने उलझाया
परीक्षा देकर बाहर आए संजय कुमार ने बताया कि उनका पेपर कुल मिलाकर अच्छा रहा. बायोलॉजी का पेपर काफी आसान था, जिससे उन्हें समय बचाने में मदद मिली. हालांकि, फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवालों ने थोड़ा पसीना छुड़ाया, क्योंकि वे काफी ट्रिकी और कैलकुलेशन आधारित थे. संजय ने परीक्षा केंद्र के प्रबंधन की भी जमकर तारीफ की और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई.
व्यवस्थित प्रबंधन से परीक्षार्थियों को मिली सुविधा
वहीं, छात्रा सृष्टि पांडे ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनकी तैयारी अच्छी थी और पेपर भी उनकी उम्मीदों के अनुरूप ही रहा. सृष्टि के अनुसार, ‘शुरुआत में कुछ सवाल कठिन लगे थे, लेकिन थोड़ा समय देने और ध्यान से समझने पर वे हल हो गए.’ उन्होंने विशेष रूप से साकेत महाविद्यालय की व्यवस्थाओं का जिक्र किया और कहा कि समय पर सभी सुविधाएं मिलने से उन्हें किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी नहीं हुई.
गोंडा से आए परीक्षार्थियों ने पेपर को बताया संतुलित
गोंडा जिले से परीक्षा देने पहुंचे सुधांशु ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कुछ सवाल जटिल जरूर थे, लेकिन अगर किसी ने सिलेबस को गहराई से पढ़ा है, तो पेपर संतुलित था. अधिकांश छात्रों की राय में इस बार भी नीट परीक्षा में बायोलॉजी ‘स्कोरिंग’ रही, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री ने छात्रों की विषय पर पकड़ की असली परीक्षा ली. अब सभी अभ्यर्थियों को आधिकारिक आंसर की और परिणामों का बेसब्री से इंतजार है, जो उनके करियर की दिशा तय करेंगे.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


