6.8 C
Munich

‘मैं पूरे साल कोचिंग करता हूं…’, आलोचकों पर बरसे सीएसके के कोच फ्लेमिंग, युवाओं पर कह दी बड़ी बात

Must read


होमखेलक्रिकेट

‘मैं पूरे साल कोचिंग करता हूं…’, आलोचकों पर बरसे सीएसके के कोच फ्लेमिंग

Last Updated:

Stephen Fleming Statement: चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल 2026 में टीम की खराब शुरुआत के बाद ट्रोल करने वालों करारा जवाब दिया है. उन्होंने माना कि नतीजे ही लोगों की सोच बनाते हैं, लेकिन ये भी साफ किया कि वो सालभर अलग-अलग टूर्नामेंट्स में कोचिंग और खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल रहते हैं, जिससे उन्हें इस फॉर्मेट में हो रहे बदलावों की अच्छी समझ है.

Zoom

आलोचकों पर बरसे स्टीफन फ्लेमिंग.

चेन्नई. चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल में टीम के हाल के उतार-चढ़ाव के बीच खुद पर लगे आरोपों को खारिज किया है कि वो मौजूदा टी20 क्रिकेट के हिसाब से खुद को नहीं ढाल पा रहे हैं. फ्लेमिंग ने कहा कि वो पूरी तरह से नए टी20 क्रिकेट की जरूरतों के साथ जुड़े हुए हैं. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले फ्लेमिंग ने कहा कि खराब प्रदर्शन के बाद आलोचना होना आम बात है. उन्होंने माना कि नतीजे ही लोगों की सोच बनाते हैं, लेकिन ये भी साफ किया कि वो सालभर अलग-अलग टूर्नामेंट्स में कोचिंग और खिलाड़ियों की नीलामी में शामिल रहते हैं, जिससे उन्हें इस फॉर्मेट में हो रहे बदलावों की अच्छी समझ है.

फ्लेमिंग ने कहा, ‘मैं पूरे साल कोचिंग करता हूं और कई टूर्नामेंट्स में खिलाड़ियों की नीलामी का हिस्सा रहता हूं. ऐसा नहीं है कि मैं आईपीएल से पहले खेल की दिशा से अनजान हूं. मैं दुनिया भर के खिलाड़ियों और टी20 क्रिकेट का पहले से ज्यादा अध्ययन कर रहा हूं, जो आईपीएल में भी काम आता है.’ न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान ने माना कि पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन इसके बाद फ्रेंचाइजी ने रणनीति में बदलाव किए हैं.’

आलोचकों पर बरसे स्टीफन फ्लेमिंग.

उन्होंने बताया कि टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल कर एक नई दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश की गई है. उन्होंने कहा, ‘पिछले साल हम लय में नहीं थे, ये मैं खुद मानता हूं. लेकिन हमने जल्दी बदलाव किए हैं और अब टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं. मुझे इस ग्रुप पर पूरा भरोसा है. हालांकि, इस सीजन में हम इसे अभी तक मैदान पर पूरी तरह दिखा नहीं पाए हैं.’

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article