Last Updated:
Abhishek Sharma orange cap holder: अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में का जलवा बरकरार है. केकेआर के खिलाफ महज 15 रनों की पारी के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक ऑरेंज कैप की रेस में शीर्ष पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 10 पारियों में 440 रन बनाए हैं. साथ ही 73 बाउंड्री (41 चौके, 32 छक्के) लगाकर वे वैभव सूर्यवंशी (72 बाउंड्री) को पछाड़कर ‘बाउंड्री किंग’ भी बन गए हैं. लगातार चार पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक की यह जबरदस्त वापसी क्रिकेट फैंस के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है.
अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप राहुल से छीन लिया है.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 45वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा का महज 15 रनों पर आउट होना क्रिकेट के खेल में महज एक विकेट का गिरना लग रहा था.कार्तिक त्यागी की गेंद पर जब अभिषेक पवेलियन लौटे तो किसी ने नहीं सोचा था कि आज का दिन उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा.लेकिन जैसे ही मैच के बाद अंक तालिका और ऑरेंज कैप की रेस के आंकड़े सामने आए, क्रिकेट जगत चौंक गया.अभिषेक शर्मा न सिर्फ ऑरेंज कैप के नए दावेदार बन गए, बल्कि उन्होंने ‘बाउंड्री किंग’ के ताज पर भी अपना कब्जा जमा लिया.
यह कहानी केवल 15 रनों की नहीं है, बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी की है जिसने चार लगातार डक (शून्य) के बाद न केवल वापसी की, बल्कि पूरे टूर्नामेंट के रुख को बदल कर रख दिया.अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का आईपीएल 2026 का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. लेकिन मौजूदा स्थिति उनके दबदबे की कहानी कह रही है. अब तक खेले गए 10 मैचों की 10 पारियों में उनके नाम 440 रन दर्ज हो चुके हैं। 48.89 की औसत और 206.57 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करना कोई आसान काम नहीं है, और अभिषेक ने इसे सच कर दिखाया है.
अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप राहुल से छीन लिया है.
अभिषेक और वैभव में बाउंड्री की जंग
इस सीजन में अगर सबसे दिलचस्प कोई जंग चल रही है, तो वह है अभिषेक शर्मा और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बीच. दोनों ही खिलाड़ी बाउंड्री लगाने के मामले में बाकी बल्लेबाजों से काफी आगे निकल चुके हैं. कोलकाता के खिलाफ अभिषेक ने अपनी 10 गेंदों की पारी में 1 चौका और 1 छक्का जड़कर कुल 73 बाउंड्री का आंकड़ा छू लिया. इसमें 41 चौके और 32 छक्के शामिल हैं. वहीं, दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी इस रेस में अभिषेक को कड़ी टक्कर दे रहे हैं. वैभव के नाम अभी तक कुल 72 बाउंड्री दर्ज हैं, जिसमें 35 चौके और 37 छक्के शामिल हैं. वैभव का खेल आक्रामक छक्कों पर आधारित है, जबकि अभिषेक ने चौकों और छक्कों का शानदार संतुलन बनाया हुआ है. इन दोनों के अलावा, केएल राहुल भी रेस में बने हुए हैं. केएल राहुल ने 9 पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 433 रन बनाए हैं और वे 66 बाउंड्री (42 चौके और 24 छक्के) के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
टॉप बल्लेबाजों की इस फेहरिस्त में पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम भी शामिल है, जिन्होंने 9 पारियों में 379 रन बनाए हैं. कोहली ने भी 42 चौके और 15 छक्कों के साथ कुल 57 बाउंड्री लगाई हैं. वहीं, इशान किशन भी पीछे नहीं हैं. उन्होंने 10 पारियों में 354 रन बनाए हैं और कुल 57 बाउंड्री (39 चौके और 18 छक्के) अपने नाम दर्ज की हैं.
वापसी का करिश्मा और डक से ऑरेंज कैप तक
अभिषेक शर्मा की यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ समय पहले तक आलोचक उनके फॉर्म पर सवाल उठा रहे थे. लगातार चार पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद, किसी भी खिलाड़ी के लिए मानसिक रूप से मजबूत होकर वापसी करना बड़ी चुनौती होती है. लेकिन अभिषेक ने जिस तरह से खुद को साबित किया है, वह प्रेरणादायक है. उन्होंने इस सीजन में एक विशाल शतक (नाबाद 135 रन, 68 गेंद) जड़कर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है. इसके अलावा, तीन अर्धशतक, 45 और 48 रनों की अहम पारियों ने उन्हें इस टूर्नामेंट का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना दिया है. केकेआर के खिलाफ उनका बल्ला भले ही बड़ी पारी न खेल सका, लेकिन उनकी निरंतरता ने उन्हें 440 रनों के साथ शिखर पर बिठा दिया है.
About the Author

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें


