20.4 C
Munich

पैट कमिंस का दर्द… आखिरी 10 ओवर में मैच हार गए, केकेआर के स्पिनर के सामने बैटर्स बेबस

Must read


होमखेलक्रिकेट

पैट कमिंस का दर्द… आखिरी 10 ओवर में मैच हार गए, स्पिनर के सामने बैटर्स बेबस

Last Updated:

Pat Cummins Statement: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण की घातक स्पिन गेंदबाजी के आगे हैदराबाद की टीम महज 165 रन पर ढेर हो गई. जवाब में, अंगकृष रघुवंशी के अर्धशतक और अजिंक्य रहाणे की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत केकेआर ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.हार के बाद कप्तान पैट कमिंस ने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन और हालात के अनुसार न ढल पाने को हार का मुख्य कारण बताया.

Zoom

केकेआर के खिलाफ हार के बाद पैट कमिंस ने बताया कहा हो गई चूक.

नई दिल्ली. आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें अंततः केकेआर ने बाजी मार ली. हालांकि, इस हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस का दर्द साफ छलका. मैच के बाद कमिंस ने हार के लिए अपने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन और परिस्थितियों के साथ तालमेल न बैठा पाने को जिम्मेदार ठहराया.पैट कमिंस ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी टीम की बल्लेबाजी इकाई पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, ‘यह हमारा सबसे अच्छा दिन नहीं था. हमने शुरुआत तो अच्छी की थी, लेकिन उसके बाद हम लय में नहीं रहे. हमें लगा था कि हम 200 या 180 का स्कोर खड़ा कर सकते हैं, लेकिन हम उस स्तर तक नहीं पहुंच पाए. आपको मैच की स्थिति के हिसाब से खेलना होता है, जो हम नहीं कर सके.’

पैट कमिंस (Pat Cummins) ने अपनी गेंदबाजी के दौरान लुटाए गए रनों पर भी बात की. उन्होंने स्वीकार किया कि शायद उनके ओवर में बने 27 रन हार-जीत का अंतर साबित हुए. उन्होंने कहा, ‘शुरुआती 8-10 ओवर अच्छे थे, लेकिन केकेआर के गेंदबाजों ने सही समय पर विकेट लिए. हमें शायद 180 का लक्ष्य रखना चाहिए था, लेकिन अंत में हम बहुत पीछे रह गए.’

केकेआर के खिलाफ हार के बाद पैट कमिंस ने बताया कहा हो गई चूक.

केकेआर की घातक गेंदबाजी
मैच में केकेआर की जीत का असली नायक उनकी स्पिन गेंदबाजी रही. वरुण चक्रवर्ती (36/3) और सुनील नारायण (30/2) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें आईपीएल के सबसे खतरनाक स्पिनरों में गिना जाता है. धीमी पिच का फायदा उठाते हुए इन दोनों ने सनराइजर्स के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. इस मैच के दौरान सुनील नारायण ने एक बड़ा मुकाम भी हासिल किया। उन्होंने अपने 197वें आईपीएल मैच में अपना 200वां विकेट पूरा किया. इस क्लब में अब वे भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं. केकेआर की अनुशासित गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सनराइजर्स की टीम अंतिम 10 ओवरों में मात्र 60 रन बना सकी और इस दौरान उसने नौ विकेट गंवा दिए. यह इस सीजन में पहली बार था जब सनराइजर्स की पूरी टीम ऑल आउट हुई.

हैदराबाद की शुरुआत और अंत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने आक्रामक रुख अपनाया था. ट्रेविस हेड ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की और 28 गेंदों में नौ चौके व तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए. पावरप्ले के दौरान टीम ने 77 रन बना लिए थे. ईशान किशन (42 रन) ने भी उनका भरपूर साथ दिया. लेकिन जैसे ही नौवें ओवर में चक्रवर्ती ने हेड को आउट किया, हैदराबाद की पारी ताश के पत्तों की तरह ढह गई.हेनरिक क्लासेन (11 रन) जैसे खतरनाक बल्लेबाज भी टिक नहीं सके और रोवमैन पॉवेल के शानदार कैच का शिकार हुए.

केकेआर का सफल पीछा
लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत भी लड़खड़ाई थी, जब चौथे ओवर में ही उनका ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी फिन एलेन (29 रन) आउट हो गया. लेकिन इसके बाद अंगकृष रघुवंशी और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मोर्चा संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 11 ओवर में 84 रन की साझेदारी करके मैच पर केकेआर की पकड़ मजबूत कर दी. रघुवंशी ने 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि रहाणे ने 43 रन का योगदान दिया. अंत में रिंकू सिंह ने 11 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाकर टीम को 10 गेंद शेष रहते जीत दिलाई.

अंक तालिका की स्थिति
इस हार के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि केकेआर की टीम सात अंक लेकर आठवें स्थान पर बनी हुई है. केकेआर के लिए यह जीत न केवल मनोवैज्ञानिक बढ़त देने वाली है, बल्कि उनके प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जीवित रखती है. दूसरी ओर, सनराइजर्स को अपनी बल्लेबाजी रणनीति पर दोबारा विचार करना होगा, ताकि अगले मैचों में वे परिस्थितियों के अनुसार बेहतर खेल दिखा सकें.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article