16 C
Munich

जम्मू-कश्मीर में नार्को टेरर की टूटेगी कमर, LG मनोज सिन्हा के एक्शन की इल्तिजा मुफ्ती ने की तारीफ

Must read


होमताजा खबरदेश

J&K में नार्को टेरर की टूटेगी कमर, LG मनोज सिन्हा के एक्शन को इल्तिजा ने सराहा

Last Updated:

एलजी मनोज सिन्हा ने नशे के खिलाफ जंग छेड़ दी है. उन्होंने श्रीनगर में एक मार्च का नेतृत्व किया. इस दौरान हजारों लोगों ने ड्रग्स के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. एलजी ने कहा कि यह लड़ाई केवल सड़कों पर बिलकुल नहीं लड़ी जा रही है. नशे के खिलाफ यह जंग अब हर घर में लड़ी जा रही है. यह उस हर मां की पुकार है जिसका बच्चा नशे में बर्बाद हुआ.

ख़बरें फटाफट

Zoom

महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की तारीफ की. (फाइल फोटो)

श्रीनगर. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में बढ़ते नशे के खतरे पर चिंता जताते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की कार्रवाई की सराहना की है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नशे की बढ़ती समस्या ने लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है और कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं.

इल्तिजा मुफ्ती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि जम्मू-कश्मीर में नशे का बढ़ता संकट समाज के लिए गंभीर चुनौती बन गया है. उन्होंने नशे की लत और इससे जुड़ी नार्को इकोनॉमी पर कार्रवाई के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के प्रयासों की सराहना की.

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन इसके साथ ही सरकार को एक व्यापक पुनर्वास कार्यक्रम भी शुरू करना चाहिए, ताकि नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों का इलाज और पुनर्वास हो सके. नशे के खिलाफ यह अभियान केवल ड्रग्स तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे शराब की लत के खिलाफ भी बढ़ाया जाना चाहिए, ताकि समाज को इस समस्या से व्यापक राहत मिल सके.

बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए गए एक अभियान का नेतृत्व किया. उन्होंने श्रीनगर के टीआरसी स्टेडियम से नशे के खिलाफ बड़ा जनसंदेश दिया. उन्होंने कहा कि घाटी में हजारों लोगों ने एकजुट होकर मार्च निकाला और नशे की लत व नार्को-टेररिज्म को हराने का स्पष्ट संदेश दिया. यह जनआंदोलन इस उम्मीद को मजबूत करता है कि जम्मू-कश्मीर को नशे की गिरफ्त से मुक्त किया जा सकता है.

उपराज्यपाल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सड़कों पर नहीं, बल्कि घर-घर में लड़ी जा रही है. उन्होंने कहा कि आज लिया गया संकल्प सिर्फ व्यक्तिगत वादा नहीं, बल्कि उन हर मां की पुकार है जिसने अपने बच्चे को नशे की लत में बर्बाद होते देखा है, और उन हर पिता की गंभीर प्रतिज्ञा है जिसने अपने सपनों को नशे के बोझ तले टूटते देखा है.

उन्होंने कहा कि यह उन शिक्षकों का भी संकल्प है, जिन्होंने अपने छात्रों की प्रतिभा और क्षमता को नशे की वजह से खत्म होते देखा है. मनोज सिन्हा ने कहा कि नशे को जड़ से खत्म करने का यह संकल्प केवल प्रशासन की घोषणा नहीं, बल्कि जनता का सामूहिक संकल्प है, जो दशकों की पीड़ा झेलने के बाद अब यह कह रही है कि अब बहुत हो चुका.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article