16 C
Munich

27 करोड़ का बोझ या सिर्फ फ्लॉप शो… ऋषभ पंत की फॉर्म पर कोच अरुण ने तोड़ी चुप्पी, जवाब आपको चौंका देगा!

Must read


होमखेलक्रिकेट

27 करोड़ का बोझ या सिर्फ फ्लॉप शो… पंत की फॉर्म पर कोच अरुण ने तोड़ी चुप्पी

Last Updated:

Bharat Arun statement on rishabh pant form: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई है. टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है. इस बीच, गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कप्तान ऋषभ पंत का बचाव करते हुए कहा कि उनके महंगे 27 करोड़ रुपये के अनुबंध का उनकी खराब फॉर्म से कोई लेना-देना नहीं है. अरुण को पूरा विश्वास है कि पंत बस एक अच्छी पारी से लय में लौट आएंगे. कोच ने स्पष्ट किया है कि अब हर मैच एलएसजी के लिए ‘नॉकआउट’ है.

Zoom

ऋषभ पंत की खराब फॉर्म का कोच ने किया बचाव.

मुंबई.  लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने कहा है कि ऋषभ पंत की बल्लेबाजी में जो गिरावट आई है, उसका उनकी बड़ी कीमत से कोई संबंध नहीं है. और टीम के कप्तान को अपनी फॉर्म में लौटने के लिए बस एक अच्छी पारी की जरूरत है. पिछले साल आईपीएल की मेगा नीलामी में पंत को एलएसजी ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन टीम में आने के बाद से उनका प्रदर्शन औसत रहा है.

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की कप्तानी में पहले सीजन में एलएसजी सातवें नंबर पर रही थी. इस दौरान पंत ने 14 मैचों में 127.50 के स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था. लखनऊ की टीम इस साल आठ मैचों में सिर्फ दो जीत के साथ सबसे नीचे है. पंत ने इस दौरान एक अर्धशतक की मदद से 189 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 126.84 रहा है. पिछले दो साल से पंत के संघर्ष पर अरुण ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कीमत का इससे कोई लेना-देना है.

ऋषभ पंत की खराब फॉर्म का कोच ने किया बचाव.

उन्होंने कहा, अगर आप उनकी बल्लेबाजी ध्यान से देखें, खासकर हमारे दूसरे मैच में, तो उन्होंने हमें जीत दिलाई थी. अरुण ने वानखेड़े स्टेडियम में एलएसजी के अभ्यास सत्र से पहले कहा, मुझे उनकी फॉर्म की ज्यादा चिंता नहीं है. बस एक पारी की बात है, वह अपनी फॉर्म में लौट सकते हैं. अरुण ने कहा कि आईपीएल के ग्रुप स्टेज में बचे सभी मैच एलएसजी के लिए नॉकआउट जैसे हैं. उन्होंने कहा, उम्मीद की किरण दिख रही है. अब हमारे पास कोई और रास्ता नहीं है. यहां से हर मैच हमारे लिए नॉकआउट है. उन्होंने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि आंकड़ों का ज्यादा विश्लेषण करने से कोई फायदा होगा. सबसे जरूरी है कि हम कैसा खेलते हैं और जिन चीजों पर हमें भरोसा है, उन पर ध्यान दें.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद रविवार को कोई अभ्यास सत्र नहीं रखा था, लेकिन पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच महेला जयवर्धने टीम के घरेलू मैदान पर पहुंचे. चोट से वापसी की कोशिश कर रहे रोहित ने अपने दो स्टाफ के साथ हल्का वार्म-अप किया और बल्ले से अभ्यास करने से पहले कुछ देर दौड़ भी लगाई.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article