16 C
Munich

घर से खेलने निकले थे तीन बच्चे, तालाब में डूबने से हुई मासूमों की मौत, गांव में मचा कोहराम

Must read


Last Updated:

Bareilly News: बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां तालाब में डूबने से तीन मासूम बच्चों अंश, आयुष और देव की मौत हो गई. घर से खेलने निकले बच्चे जब काफी देर तक नहीं लौटे, तो उनके शव तालाब में उतराते मिले. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि गमगीन परिजन बिना बताए शवों को घर ले आए.

Zoom

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां तिलमास गांव में खेल-खेल में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मिली जानकारी के अनुसार, मीरगंज थाना क्षेत्र के तिलमास गांव के रहने वाले तीन बच्चे अंश, आयुष और देव घर से खेलने के लिए निकले थे. जब काफी देर तक बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. इसी दौरान गांव के बाहर बने तालाब में बच्चों के शव उतराते देख हड़कंप मच गया.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूटी सांसें
बच्चों को पानी में देख ग्रामीण तुरंत तालाब में कूदे और तीनों को बाहर निकाला. परिजन आनन-फानन में तीनों बच्चों को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे. हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने जांच के बाद अंश, आयुष और देव को मृत घोषित कर दिया.

बिना बताए शव ले गए परिजन, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही गमजदा परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए बच्चों के शवों को अस्पताल से घर ले आए. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article