14.8 C
Munich

IPL 2026: लड्डू कैच देकर आउट हुए अभिषेक शर्मा, मैच देख रहे फैंस का तो दिल ही टूट गया, ऐसी शॉट की उम्मीद नहीं थी

Must read


होमखेलक्रिकेट

लड्डू कैच देकर आउट हुए अभिषेक शर्मा, मैच देख रहे फैंस का तो दिल ही टूट गया

Last Updated:

Abhishek Sharma Wicket: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 45वें मैच में अभिषेक शर्मा केकेआर के खिलाफ सस्ते में आउट हो गए. कार्तिक त्यागी की शॉर्ट गेंद पर अभिषेक शर्मा ने कैमरून ग्रीन को एक आसान सा कैच थमा दिया. इस तरह अभिषेक शर्मा केकेआर के खिलाफ बल्लेबााजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए.

Zoom

केकेआर के खिलाफ शॉर्ट बॉल पर आउट हुए अभिषेक शर्मा

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 45वें मैच में फेल रहे. अभिषेक 10 गेंद का सामना कर सिर्फ 15 रन ही बना पाए. उन्होंने अपनी इस छोटी सी पारी में 1 चौका और 1 छक्का भी लगाया. इसके बाद वह पारी की चौथे ओवर की चौथी गेंद पर कार्तिक त्यागी के खिलाफ एक आसान सा कैच थमा कर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा जिस तरह से आउट हुए उससे ये लगा कि शायद उनके लिए शॉर्ट बॉल मुश्किल पैदा कर रही है.

बता दें कि मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. टीम के लिए अभिषेक शर्मा के साथ ट्रेविस हेड ने पारी की शुरुआत की. केकेआर के खिलाफ इस मैच में अभिषेक की शुरुआत धीमी रही, लेकिन हेड ने एक छोर से तूफानी बैटिंग जारी रखी. यही कारण है कि अभिषेक बेशक 15 रन बनाए, लेकिन ट्रेविस हेड के साथ उनकी पहले विकेट के लिए 44 रनों की अच्छी पार्टनरशिप हुई.

सनराइजर्स ने की है टूर्नामेंट में दमदार वापसी

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स की ने टीम दमदार वापसी की है, सीजन के शुरुआत में कप्तान पैट कमिंस टीम के लिए उपलब्ध नहीं थे. ऐसे में उनकी जगह ईशान किशन ने कप्तानी की. हालांकि, ईशान की कप्तानी में टीम को अपने ओपनिंग मैच में ही हार मिली. शुरू के मैचों में सनराइजर्स के लिए सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन उसके बाद टीम संभली और लगातार जीत हासिल की.

यही कारण है कि केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले सनराइजर्स की टीम ने पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई. सनराइजर्स सीजन में अबतक कुल 9 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसने 6 में जीत हासिल की है और उसने खुद को प्लेऑफ की रेस में बनाए रखा है. ऐसे में अगर टीम केकेआर के खिलाफ मैच जीत लेती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article