16 C
Munich

4 बच्चों और मां की हत्या करने वाले आरोपित को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया

Must read


Last Updated:

Ambedkarnagar Encounter: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में चार भाई बहनों और मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. टाण्डा-बांदा हाइवे के किनारे पुलिस के साथ आरोपी की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान आरोपी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद पुलिस घायल हत्यारोपित को अस्पताल लेकर गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Zoom

अंबेडकरनग में पुलिस ने हत्यारोपित को एनकाउंटर में मार गिराया.

अम्बेडकरनगरः उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में चार भाई बहनों और मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया. टाण्डा-बांदा हाइवे के किनारे पुलिस के साथ आरोपी की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान आरोपी को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद पुलिस घायल हत्यारोपित को अस्पताल लेकर गई, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अकबरपुर कोतवाली के मुरादाबाद में चार सगे भाई बहनों का शव घर के अंदर मिला था, जबकि माँ का शव नाले के किनारे मिले थे. अकबरपुर पुलिस और स्वाट टीम ने यह एनकाउंटर किया है.

कैसे मिला हत्यारोपित आमिर
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह बाइक सवार को रोकने के लिए कहा गया तो वह भागने लगा. पीछा करते हुए पुलिस ने नेवतरिया बाईपास के पास उसे रोकने का प्रयास किया. लेकिन वह भागने लगा. घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे मौके पर ही ढेर कर गिया. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार मारा गया अपराधी आमिर पुत्र जान मोहम्मद निवासी मीरानपुर थाना कोतवाली अकबरपुर है.

कौन था आमिर, जिसका पुलिस ने किया एनकाउंटर
आमिर एक शातिर अपराधी था. वह पहले भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका था और एक महिला से रेप के मामले में पुलिस उसका हाफ एनकाउंटर कर पहले जेल भेज चुकी थी. बता दें कि हाल ही में जिले के मुरादाबाद मीरानपुर मोहल्ले में चार बच्चों की हत्या के बाद उनकी मां का शव भी संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. इस पूरे मामले ने जिले में सनसनी फैला दी थी. वैसे जब बच्चों की हत्या की घटना सामने आई थी, जब लापता मां को बच्चों की हत्या का आरोपी माना जा रहा था. लेकिन जब उसकी लाश मिल गई तो बवाल मच गया.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article