Last Updated:
Nicholas Pooran fifty: लखनऊ सुपरजायंट्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में तबाही मचा दी. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पूरन सिर्फ 16 गेंद में फिफ्टी ठोक दी. टूर्नामेंट में पूरन पहली बार इस पोजीशन पर खेलने उतरे. इससे पहले ऋषभ पंत टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी कर रहे थे.
निकोलस पूरन ने 16 गेंद में ठोकी फिफ्टी
नई दिल्ली: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल 2026 अबतक निराशाजनक रही है. टीम अपने 9वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैदान पर उतरी है. अबतक खेले 8 मैचों में लखनऊ को सिर्फ 2 में जीत मिली है, जिसके कारण वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे हैं. इस सीजन लखनऊ की इस दुर्दशा के पीछे कुछ हद तक कप्तान पंत भी जिम्मेदार माने जा रहे हैं, जिसे निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 16 गेंद में फिफ्टी ठोककर साबित कर दिया.
दरअसल, इस सीजन की शुरुआत में ऋषभ पंत ने खुद टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन उनकी ये रणनीति कारगर साबित नहीं हुई. पंत के ऊपर बल्लेबाज करने से निकोलस पूरन 5वें पर बैटिंग कर रहे थे, लेकिन मुंबई के खिलाफ मैच में वह तीसरे नंबर खेलने आए और 21 गेंद में 63 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में पूरन 8 छक्के और 1 चौका लगाया.
तीसरे नंबर पर पूरन का रिकॉर्ड रहा है शानदार
बता दें कि निकोलस पूरन का लखनऊ सुपरजायंंट्स के लिए तीसरे नंबर शानदार रिकॉर्ड रहा है. पूरन ने आईपीएल 2025 में 196.25 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए थे. पूरन की इसमें पांच अर्धशतकीय पारी भी शामिल थी. वहीं आईपीएल 2026 में पूरन के बैटिंग ऑर्डर बदलने के कारण वह 9 मैच में 145 रन ही बनाए हैं. खुद कप्तान पंत भी टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं.
पंत की कप्तानी पर उठ रहे हैं सवाल
ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. पिछले सीजन में लखनऊ की टीम ने पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन टीम उनकी कप्तानी में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी. वहीं आईपीएल 2026 में भी फ्रेंचाइजी का वही हाल है. मुंबई के खिलाफ मुकाबले के बाद लखनऊ के पास 6 मैच और बचेंगे. ऐसे में टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 5 मैचों में जीत हासिल करनी होगी.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


