12.7 C
Munich

Phil Salt RCB IPL: लगातार दो साल, दो अलग-अलग टीम से बने चैंपियन, अब क्या इंजर्ड होकर हो गए IPL से बाहर?

Must read


होमखेलक्रिकेट

लगातार 2 साल, 2 अलग-अलग टीम से बने चैंपियन, क्या इंजर्ड होकर हो गए IPL से बाहर

Last Updated:

IPL की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को जोरदार झटका लगा है. स्टार ओपनर फिल साल्ट उंगली में चोट लगने के कारण चल रहे बाहर हो गए हैं. 29 साल के फिल साल्ट ने केकेआर को 2024 में चैंपियन बनाने के बाद 2025 में आरसीबी को उसकी पहली ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. अब साल्ट के आगे खेलने पर सवालिया निशान है.

Zoom

विराट कोहली और फिल साल्ट

नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट पिछले महीने उंगली में लगी चोट का स्कैन कराने के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं. इस चोट के कारण साल्ट आरसीबी के पिछले तीन मैचों में नहीं खेल पाए थे, उनकी जगह उनके हमवतन जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ पारी का आगाज किया. फिल साल्ट 2024 में केकेआर तो 2025 में आरसीबी के साथ चैंपियनशिप जीत चुके हैं.

कब और कैसे लगी थी चोट?
यह 29 वर्षीय खिलाड़ी 18 अप्रैल को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर बाउंड्री बचाने के लिए डाइव लगाते समय चोटिल हो गया था, उनकी बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी. ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार:

ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) से अनुबंधित साल्ट इंग्लैंड के टीम प्रबंधन के अनुरोध पर स्वदेश लौट गए हैं और उनकी उंगली का स्कैन किया गया है.

साल्ट के नाम छह पारियों में 202 रन
रिपोर्ट के अनुसार आरसीबी और साल्ट दोनों को उम्मीद है कि वह जल्द फिट हो जाएंगे और वह इस महीने बाद में भारत लौट सकते हैं. साल्ट ने मौजूदा आईपीएल में छह पारियों में 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए थे.

पॉइंट्स टेबल पर दूसरे नंबर पर आरसीबी
आरसीबी फिलहाल पंजाब किंग्स के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. उसका अगला मुकाबला गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से होगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम
नौ मैच में छह जीत और तीन हार के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बेहद करीब है. अबतक सिर्फ गुजरात, दिल्ली और राजस्थान ही आरसीबी को हरा पाया है.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article