Last Updated:
भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर जल्द ही कुछ नई गाइडलाइन जारी कर सकता है. इस सीजन हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लगभग हर मैच के बाद स्पॉट किया जा रहा है, लेकिन बोर्ड अब इस चीज को लेकर कुछ जरूरी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड जल्द ही आईपीएल में खिलाड़ियों के परिवार और प्रेमिकाओं को लेकर गाइडलाइंस जारी करने पर विचार कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई आईपीएल में भ्रष्टाचार को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाने जा रही है. क्योंकि कुछ प्लेयर की गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और वह बेटिंग एप को प्रमोट करती हैं. ऐसे में बीसीसीआई आईपीएल की छवि पर किसी तरह का कोई दाग न लगे इसके लिए अगले सीजन से पहले, खिलाड़ियों के ठहरने, यात्रा और गर्लफ्रेंड्स के साथ यात्रा को लेकर कुछ नियम बनाए सकता है.

अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में एक्ट्रेस समरीन कौर की वजह से सुर्खियों में आए. कुछ दिन पहले अर्शदीप सिंह और समरीन कौर के रिलेशनशिप के बारे में पता चला है. समरीन कौर पंजाब किंग्स के मैच में अर्शदीप सपोर्ट करने स्टेडियम में आती है. इसके अलावा दोनों को साथ ट्रैवलिंग करते हुए देखा गया है.

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या इस समय मॉडल और एक्ट्रेस महिका शर्मा को डेट कर रहे हैं. महिका मुंबई इंडियंस के हर मैच में हार्दिक को सपोर्ट करने स्टेडियम में पहुंचती है. इसके अलावा दोनों साथ में ट्रैवलिंग भी करते हैं और होटल में भी एक-साथ रुकते हैं. हार्दिक और महिका की कई सारी वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन एक्ट्रेस अदिति हुंडिया को डेट कर रहे हैं. अदिति भी ईशान को सपोर्ट करने स्टेडियम में मैच देखने आती हैं. इसके बाद वह दोनों साथ होटल में ठहरते हैं और ट्रैवलिंग भी करते हैं.

इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल पृथ्वी शॉ का भी नाम शामिल है. पृथ्वी की गर्लफ्रेंड का नाम आकृति है. हालांकि, पृथ्वी और आकृति ने सगाई कर ली है, लेकिन बीसीसीआई का नियम उन पर भी लागू हो सकता है.

इस कड़ी में दिल्ली कैपिटल्स के समीर रिज्वी का भी नाम शामिल हो गया है. समीर का मॉडल और एंकर येशा सागर के साथ नाम जुड़ रहा है. हालांकि, आधिकारिक रूप से ये कंफर्म नहीं है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में ये दोनों खूब चर्चा में रहे हैं. इसके अलावा येशा को दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया है, जिसके कारण अफवाहों को मजबूती मिली है.


