9.2 C
Munich

अजिंक्य रहाणे ने केकेआर के गेम-चेंजर का नाम लिया, बताया किसकी वजह से मिली लगातार तीसरी जीत

Must read


होमखेलक्रिकेट

रहाणे ने KKR के गेम-चेंजर का नाम लिया, किसकी वजह से मिली लगातार तीसरी जीत

Last Updated:

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है. लगातार 5 जीत हासिल करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम ने शानदार जीत दर्ज की. यह इस टीम की लगातार तीसरी जीत है. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को हैदराबाद पर मिली जीत का हीरो बताया.

Zoom

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वरुण को बताया हैदराबाद के खिलाफ जीत का हीरो

नई दिल्ली. रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टीम के लिए एक और मैच जिताऊ प्रदर्शन किया. सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर केकेआर ने उसके लगातार 5 जीत के रथ को रोका. पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने ट्रैविस हेड की शानदार शुरुआत के बावजूद 165 रन पर ऑलआउट हो गई. KKR ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की. चक्रवर्ती ने जीत में अहम भूमिका निभाई और अपने चार ओवर में 3 विकेट लेकर 36 रन दिए. मैच के बाद KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने स्पिनर के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की.

रहाणे ने बताया कि चक्रवर्ती ने मुश्किल दौर के बाद किस तरह वापसी की और टीम को सबसे ज्यादा जरूरत के वक्त शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा, “मैं वरुण (सी) के लिए बहुत खुश हूं. टूर्नामेंट से पहले और शुरुआती कुछ मैचों में वह संघर्ष कर रहे थे. जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह कमाल का था. वह हमेशा आत्मविश्वास से भरे रहते हैं. बहुत मेहनत करते हैं, उनका रवैया भी शानदार है. आप चाहते हैं कि ऐसे खिलाड़ी मुश्किल हालात में टीम के लिए कुछ करें. वह मुश्किल ओवर डाल रहे हैं. मुझे पूरा भरोसा है कि वह आगे भी ऐसा ही प्रदर्शन करते रहेंगे.”

उन्होंने आगे कहा, “बहुत अच्छा मैच रहा. जिस तरह से हमने गेंदबाजी में वापसी की, वह शानदार था. लग रहा था कि वे 190-200 रन बना लेंगे. बल्लेबाजी के लिए यह अच्छी पिच थी. 190-200 रन का पीछा करना चुनौतीपूर्ण होता. लेकिन हमारे गेंदबाजों, खासकर स्पिनर्स को श्रेय जाता है. उन्होंने लगातार विकेट लिए. ऐसे छोटे-छोटे पल बहुत अहम होते हैं, जीत से बहुत खुश हूं.”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article