Last Updated:
Ashok Dinda Wife Sreyasi Rudra: पश्चिम बंगाल की मोयना विधानसभा की पहचान अब सिर्फ पूर्वी मिदनापुर जिले की एक सीट तक सीमित नहीं है बल्कि यहां के बाशिंदे कह सकते हैं कि हमारा विधायक टीम इंडिया का पूर्व खिलाड़ी हैं. तेज गेंदबाज रहे अशोक डिंडा लगातार दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर विधायक बन चुके हैं.
अशोक डिंडा का परिवार
कोलकाता: भाजपा के टिकट पर लगातार दूसरी बार पश्चिम बंगाल से विधायक बने पूर्व क्रिकेटर अशोक डिंडा की इस सफलता के पीछे ‘लेडी लक’ बड़ा फैक्टर रहा है. जी हां! लेडी लक यानी उनकी पत्नी श्रेयसी रूद्र. दरअसल, 2009 से 2013 के बीच भारतीय टीम के लिए 22 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले डिंडा की वाइफ भी स्पोर्ट्स लवर हैं और अब पॉलिटिक्स में भी उन्हें पूरा सपोर्ट कर रहीं हैं. लेकिन अशोक डिंडा को श्रेयसी रूद्र को अपनी पत्नी बनाने के लिए खूब पापड़ भी बेलने पड़े.
सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं डिंडा की पत्नी
अशोक डिंडा की पत्नी का नाम श्रेयसी रूद्र है. 2013 में अशोक डिंडा से शादी के बाद से भले ही वह घर होम मेकर बन चुकी हो, लेकिन पहले वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं.श्रेयसी भी स्पोर्ट्स लवर हैं और क्रिकेट के लिए क्रेजी हैं. जब अशोक डिंडा आईपीएल में खेलते थे तो श्रेयसी अक्सर स्टेडियम पहुंचकर उन्हें चीयर करती थी. सिर्फ श्रेयसी ही नहीं बल्कि उनकी दादी भी क्रिकेट की बड़ी लवर थीं.
अशोक डिंडा की लव स्टोरी
दोस्त के घर हुई थी मुलाकात
अशोक डिंडा ने एक पुराने इंटरव्यू में अपनी पत्नी से पहली मुलाकात का किस्सा बताया था. दोनों की लव मैरिज है. डिंडा की माने तो दोनों एक पार्टी में मिले और वहां बातचीत शुरू हुई. मिलने-मिलाने का सिलसिला यही से शुरू हुआ. दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे, लेकिन नंबर्स एक्सचेंज करने की झिझक अब भी बनी हुई थी. एक दोस्त से अशोक डिंडा ने श्रेयसी का नंबर लिया और इस तरह बातचीत शुरू हुई. दोनों की लव स्टोरी चार साल तक चली और 22 जुलाई 2013 को यह कपल शादी के बंधन में बंध गया.
अशोक डिंडा का परिवार
मां शादी के लिए नहीं थी राजी
अशोक डिंडा की माने तो करीब ढाई साल के रिलेशनशिप के बाद उन्होंने श्रेयसी को अपनी मां से मिलवाया था. अशोक डिंडा ने झिझकते हुए अपने दिल की बात मां से बताई क्योंकि उन्हें पता था कि मां इस शादी के लिए नहीं मानेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही, लेकिन अंत में प्यार की जीत हुई और मां मान गईं.
अशोक डिंडा का परिवार
पांच टीम के लिए खेल चुके आईपीएल
अशोक डिंडा कोलकाता नाइटराइडर्स, पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल खेल चुके हैं. 25 मार्च 1984 को पैदा हुए डिंडा के नाम आईपीएल में 78 आईपीएल मैच में 69 विकेट हैं तो टीम इंडिया के लिए उन्होंने 13 वनडे में 12 विकेट तो नौ टी-20 इंटरनेशनल में 17 विकेट लिए हैं. उम्मीद है कि जैसे पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी को ममता बनर्जी ने अपनी सरकार में खेल मंत्री बनाया था हो सकता है बीजेपी की गवर्मेंट में अशोक डिंडा को भी खेल मंत्रालय का प्रभार दे दिया जाए.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें


