Last Updated:
Falsa Sharbat Recipe: भीषण गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए फालसे का शरबत एक बेहतरीन देसी उपाय है. यह फल केवल 20 से 25 दिनों के लिए बाजार में उपलब्ध होता है, इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है. फालसे में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं. इसका शरबत बनाना भी बेहद आसान है—फालसे को धोकर मसलें, उसमें पानी, चीनी या गुड़ और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर स्वादिष्ट पेय तैयार किया जा सकता है. यह शरबत लू से बचाव, पाचन सुधारने और शरीर को ठंडा रखने में काफी कारगर होता है.
गर्मी का मौसम आते ही लोग शरीर को ठंडा रखने और लू से बचाव के लिए प्राकृतिक पेय की तलाश में जुट जाते हैं. ऐसे में फालसा का शरबत एक बेहतरीन और पारंपरिक विकल्प माना जाता है. स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा और सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद यह शरबत शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने के साथ कई बीमारियों से भी बचाता है.

यह एक ऐसा चमत्कारी फल है जो केवल गर्मी के मौसम में 20 से 25 दिन ही बाजार में मुश्किल से आता है. खासतौर से महिलाओं को यह विशेष पसंद होता है. घर पर फालसे का शरबत बनाना बेहद सरल है इसके लिए आपको सबसे पहले चाहिए 1 कप ताजे फालसे, 4-5 चम्मच चीनी. 1/2 चम्मच काला नमक, 1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
और आधा गिलास ठंडा पानी.

राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में आज भी फालसे का शरबत गर्मी से राहत पाने का पारंपरिक तरीका है. प्राकृतिक और बिना किसी केमिकल के तैयार होने के कारण यह बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है. अगर आप इस भीषण गर्मी में खुद को तरोताजा और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो घर पर बना फालसे का शरबत जरूर आजमाएं. यह न सिर्फ आपके शरीर को ठंडक देगा, बल्कि आपको कई तरह की बीमारियों से भी दूर रखेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ महेश जंगम बताते हैं गर्मी का खास फल फालसा शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और लू लगने के खतरे को कम करता है. इसमें मौजूद पानी और पोषक तत्व शरीर को हाइड्रेट रखते हैं. और इसमें काला नमक और जीरा मिलाने से यह पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है.

इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही फालसे का शरबत बना सकते है. यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी है. यह गर्मी के मौसम का एकमात्र ऐसा फल है जो खाते ही ताजगी देता है. आयुर्वेद के एक्सपर्ट इसे गर्मी का जादू और ताकतवर फल बताते है. यह शरीर को कई ऐसे पोषक तत्व प्रदान करता है जिससे कई बीमारियां जड़ से खत्म हो जाती है.

इसके बाद सबसे पहले आप फालसों को अच्छी तरह धो लें. इसके बाद इन्हें एक बर्तन में डालकर हाथ या चम्मच से हल्का मसल लें ताकि इसका गूदा निकल जाए. अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर छान लें, ताकि बीज अलग हो जाएं. तैयार जूस में चीनी, काला नमक और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे ठंडा करने के लिए इसमें बर्फ के एक दो टुकड़े भी डालें.

वह बताते है कि फालसे में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है. इसके शरबत का गर्मी में सेवन करने से ब्लड प्रेशर को संतुलित रहता है. और बॉडी अंदर से ठंडी रहती है.


