Last Updated:
जिस तरह क्रिकेट के मैदान पर RCB की टीम अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जातीbfj है, ठीक उसी तरह अनन्या ने फैशन के सबसे बड़े मंच पर अपने इस ‘बख्तरबंद’ लुक से एक नई पारी की शुरुआत की है. अनन्या बिड़ला का ‘आर्ट पीस’ लुकअनन्या बिड़ला ने मेट गाला 2026 के ‘Fashion Is Art’ थीम को पूरी शिद्दत से निभाया.
क्रिकेट के मैदान पर जलवा बिखेरने के बाद मेट गाला में अनन्या बिड़ला ने बिखेरा जादू
नई दिल्ली. फैशन की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट्स में से एक मेट गाला (Met Gala) 2026 के रेड कार्पेट पर जब एक रहस्यमयी चेहरा चमकीले मैटेलिक मास्क में उतरा, तो हर किसी की निगाहें वहीं ठहर गईं. यह कोई और नहीं, बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) की नई मालकिन और मशहूर बिजनेस वुमन अनन्या बिड़ला थीं.
जिस तरह क्रिकेट के मैदान पर RCB की टीम अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती है, ठीक उसी तरह अनन्या ने फैशन के सबसे बड़े मंच पर अपने इस ‘बख्तरबंद’ लुक से एक नई पारी की शुरुआत की है. अनन्या बिड़ला का ‘आर्ट पीस’ लुकअनन्या बिड़ला ने मेट गाला 2026 के ‘Fashion Is Art’ थीम को पूरी शिद्दत से निभाया.
भारतीयता का पुट
अनाया बिड़ला ने मशहूर डिजाइनर रॉबर्ट वन द्वारा डिजाइन किया गया एक शानदार ब्लैक गाउन पहना था. उनके इस आउटफिट में एक स्ट्रक्चर्ड ब्लेज़र और एक वॉल्यूमिनस स्कर्ट शामिल थी, जिसने उन्हें एक शक्तिशाली और कलात्मक रूप दिया. भारतीय बर्तनों का जादूइस लुक का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला हिस्सा उनका मैटेलिक मास्क था. इसे विश्व प्रसिद्ध भारतीय कलाकार सुबोध गुप्ता ने डिजाइन किया था. अनाया बिड़ला का यह मास्क असल में पारंपरिक भारतीय स्टेनलेस स्टील के बर्तनों से प्रेरित और निर्मित था. यह न केवल एक फैशन स्टेटमेंट था, बल्कि ‘पहचान’ और ‘शक्ति’ का एक संगम भी था. सोशल मीडिया पर फैंस ने इसे “कला का जीता-जागता नमूना” (The Art Piece) करार दिया है。
फैशन की मल्लिका है अनन्या
RCB की नई मालकिन का दबदबाक्रिकेट प्रेमियों के लिए अनन्या बिड़ला अब सिर्फ एक पॉप स्टार या बिजनेस टाइकून नहीं हैं. हाल ही में उनके परिवार के स्वामित्व वाले आदित्य बिड़ला ग्रुप ने ₹16,700 करोड़ की रिकॉर्ड डील में RCB फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण किया है. अनन्या इस नई ओनरशिप का सबसे प्रमुख चेहरा बनकर उभरी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेट गाला में उनके इस लुक के वायरल होते ही क्रिकेट और फैशन दोनों ही गलियारों में उनके चर्चे होने लगे. रिया कपूर द्वारा स्टाइल किए गए इस लुक के साथ अनन्या ने यह साबित कर दिया है कि वे केवल बिजनेस और क्रिकेट की ही नहीं, बल्कि ग्लोबल फैशन की भी एक मजबूत खिलाड़ी हैं. यह डेब्यू न केवल उनके निजी करियर के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारतीय समकालीन कला और साहस को भी बखूबी दर्शाता है.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें


