Last Updated:
IPL 2026 DC vs CSK Nitish Rana: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 48वें मैच में एक ऐसी अजीब चीज देखने को मिली जो इससे पहले शायद ही कभी हुआ था. दरअसल, सीएसके के खिलाफ मैच में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा एक ही गेंद पर 2 बार आउट हुए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
नितीश राणा एक ही गेंद पर 2 बार आउट
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा के साथ एक बड़ी ही अजीब घटना हुई. आईपीएल 2026 के 48वें मैच में नितीश सीएसके के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, लेकिन वह सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उन्होंने 134 गेंद का सामना किया. नितीश राणा को सीएसके के स्पिनर नूर अहमद ने अपना शिकार बनाया.
हालांकि, नितीश राणा जिस तरह से आउट हुए उसे लेकर चर्चा जारी है. दरअसल नितीश राणा ने जब नूर के खिलाफ शॉट लगाया तो लेग साइड में वह कार्तिक शर्मा के हाथों लपके गए, लेकिन कार्तिक के कैच लेने से पहले उनके विकेट का बेल्स गिर चुका था यानी वह हिट विकेट भी हो गए थे. इस तरह नितीश राणा एक ही गेंद पर दो तरीके से आउट होने वाले बल्लेबाज बने.
HISTORIC MOMENT PRODUCED BY NITISH RANA! 🤯
Nitish Rana, an IPL batter, once got dismissed in an extremely rare fashion where he was simultaneously caught and hit-wicket off the same delivery 😭
pic.twitter.com/kaT40mamB1


