14.8 C
Munich

IPL 2026 DC vs CSK highlights: संजू सैमसन के तूफान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, सीएसके को 8 विकेट से दिलाई जीत

Must read


होमखेलक्रिकेट

संजू सैमसन के तूफान में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, सीएसके को 8 विकेट से दिलाई जीत

Last Updated:

IPL 2026 DC vs CSK highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. सीजन में सीएसके की 10 मैचों में ये 5वीं जीत है. मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे सीएसके ने 15 गेंद रहते ही बना लिया.

Zoom

सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

नई दिल्ली: कसी हुई गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन की तूफानी बल्लेबाजी से चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. दिल्ली और सीएसके के बीच आईपीएल 2026 का ये 48वां मैच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 155 रन ही बना पाई. दिल्ली के इस स्कोर के जवाब में सीएसके ने 15 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया.

आईपीएल 2026 में सीएसके की ये 10 मैचों में 5वीं जीत है. इस जीत के साथ ही सीएसके ने प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी उम्मीदों को और ज्यादा मजबूत कर लिया है. सीएसके को अभी चार लीग मैच और खेलने है. इसमें से अगर टीम 3 मैच भी जीत लेती है तो उसके 16 अंक हो जाएंगे, जिससे वह प्लेऑफ में पहुंच सकती है. वहीं दिल्ली के लिए अब यहां से प्लेऑफ की डगर मुश्किल हो गई है. दिल्ली ने सीजन में छठा मैच गंवाया है. दिल्ली को अभी 4 मैच और खेलने हैं. ऐसे में अगर उसे यहां प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसके लिए सभी मैच में जीत जरूरी है, तभी दिल्ली की टीम 16 अंक तक पहुंच पाएगी.

सीएसके की जीत में चमके संजू और कार्तिक

दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में सीएसके के लिए संजू सैमसन ने एक बार फिर से कमाल का प्रदर्शन किया. पारी की शुरुआत करने उतरे संजू ने 52 गेंद में नाबाद 87 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के भी लगाए. इसके अलावा सीएसके लिए पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले कार्तिक शर्मा ने 31 गेंद में 41 रन बनाए. कार्तियहक ने अपनी इस पारी में टीम के लिए 2 छक्के और 4 चौके लगाए. इसके अलावा सीएसके की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 6 और उर्विल पटेल ने 17 रनों की पारी खेली, जिससे सीएसके को एक आसान जीत मिली.

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी रही खराब

सीएसके के खिलाफ इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी बहुत ही साधारण रही. पाथुम निसंका और केएल राहुल अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए. दिल्ली के लिए टॉप के पांच बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिता पाए. यही कारण है कि टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. मिडिल ऑर्डर में समीर रिज्वी और ट्रिस्टन स्टब्स ने जरूर अच्छी की कोशिश की. रिजवी ने 24 गेंद में 4 छक्के की मदद से 40 रन बनाए जबकि स्टब्स ने 31 गेंद में 38 रनों का योगदान दिया. सीएसके लिए नूर अहमद गेंदबाजी में सबसे सफल रहे, जिनके खाते में 2 विकेट आया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article