12.5 C
Munich

IPL 2026 Karun Nair: भारत का ये अभागा क्रिकेटर… हर मौके पर हुआ फेल, अंतिम सांसें गिन रहा है अब करियर

Must read


होमखेलक्रिकेट

भारत का ये अभागा क्रिकेटर… हर मौके पर हुआ फेल, करियर खतरे में

Last Updated:

IPL 2026 Karun Nair: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले करुण नायर को इस सीजन में जितने भी मौके मिले वह सब में फेल रहे. सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, इस सीजन करुण नायर से फील्डिंग में भी कुछ ऐसी गलतियां हुई, जिसके कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा. यही कारण है कि करुण को सबसे अभागा क्रिकेटर माना जा रहा है.

Zoom

सीएसके के खिलाफ फेल हुए करुण नायर

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ करुण नायर ने जब टेस्ट में तिहरा शतक लगाया था तो ये कहा गया कि भारत को टॉप ऑर्डर में एक नया सुपरस्टार मिल गया है. करुण, वीरेंद्र सहवाग के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने थे, लेकिन उस तिहरे शतक के बाद से करुण नायर की किस्मत ऐसी रुठी कि अब तक ये क्रिकेटर उससे संघर्ष कर रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ तिहरे शतक के बाद करुण बल्ला खामोश हो गया.

ऐसा में नतीजा साफ था, उन्हें टीम ड्रॉप कर दिया गया लेकिन करुण नायर ने हार नहीं मानी, घरेलू क्रिकेट में उन्होंने खूब रन बनाए और लंबे समय बाद उनकी पिछले साल फिर से इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया में वापसी हुई, लेकिन फिर वही कहानी हुई जो तिहरे शतक के बाद हुआ था. करुण भारतीय टीम से फिर बाहर हुए, लेकिन उनकी बदकिस्मती ने उनका साथ नहीं छोड़ा और अब आईपीएल 2026 में जारी है.

आईपीएल 2026 में भी फेल हुए करुण नायर

वैसे तो करुण नायर को आईपीएल में बहुत कम खेलने का मौका मिला है, जितनी बार भी वह मैदान पर उतरे अधिकतर मैचों में वह फेल रहे. ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुआ. अरुण जेटली स्टेडियम में सीएसके के खिलाफ जब दिल्ली कैपिटल्स के दो विकेट जल्दी गिर गए तो करुण को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया.

करुण के पास बेहतरीन मौका था कि वह टीम के लिए पारी को बिल्डअप करे और मुश्किल स्थिति से बाहर लगाए, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए. करुण नायर 13 गेंद में 13 रन बनाकर आउट हो गए. इस निराशजनक प्रदर्शन के बाद करुण जरूर अपनी किस्मत को कोस रहे होंगे कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है. करुण को इस सीजन दूसरी बार खेलने का मौका मिला था. सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, करुण ने फील्डिंग में कैच छोड़ कर एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार के मुंह में धकेलने का काम किया था.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article