10.5 C
Munich

IPL 2026 playoff: सीएसके की जीत ने उड़ाई तीन टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब शुरू होगा मारकाट, बदल गया पूरा समीकरण

Must read


होमखेलक्रिकेट

CSK की जीत ने उड़ाई 3 टीमों की नींद, प्लेऑफ के लिए अब बदल गया पूरा समीकरण

Last Updated:

IPL 2026 playoff: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बना दिया है. सीएसके की ये 10 मैचों में 5वीं जीत थी. इसके साथ ही अब उसके 10 अंक हो गए हैं. टीम को लीग स्टेज में अभी 4 मैच और खेलने हैं, जिसमें उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 3 में जीत जरूरी है.

Zoom

चेन्नई सुपर किंग्स की IPL 2026 में 5वीं जीत

नई दिल्ली: रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 में जबरदस्त वापसी की है. शुरुआती मैचों में लगातार हार झेलने वाली सीएसके ने लीग चरण में अब 5 जीत के साथ प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा कर दिया है. सीएसके टूर्नामेंट में अबतक कुल 10 मैच खेल चुकी है और उसके 10 अंक हो गए हैं. लीग स्टेज में सीएसके को अभी 4 मैच और खेलने हैं, जिससे उसके पास 18 अंक तक पहुंचने का मौका बन रहा है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सीएसके को कम से कम 16 अंक की जरूरत होगी है. ऐसे में टीम बचे हुए मैचों में से अगर 3 में भी जीत दर्ज कर लेती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी.

सीएसके की इस जबरदस्त वापसी के साथ ही टॉप की तीन टीमों की टेंशन भी बढ़ गई है. सीएसके इस समय 10 अंक के साथ छठे नंबर पर है. सीएसके से आगे गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद है. इन तीनों ने टीमों ने भी 10-10 मैच खेले हैं, जिसमें उनके 12-12 अंक हैं. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के भी 12 पॉइंट हैं, लेकिन उसने अभी तक 9 मैच ही खेले हैं. इसके अलावा सबसे टॉप पर पंजाब किंग्स है जिसके 9 मैच में 13 अंक है. ऐसे में अगर टॉप की चार टीमें यहां से लय भटकती है तो फिर सीएसके के लिए एक बेहतर मौका होगा कि वह अंतिम चार में अपनी जगह बनाए, लेकिन उसके लिए टीम को लगभग सभी मैचों में जीत दर्ज करनी होगी.

किस-किस से है अब सीएसके का मुकाबला

आईपीएल 2026 में सीएसके को अभी चार मैच में भिड़ना है. सीएसके की ये टक्कर आरसीबी, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ है. लखनऊ के साथ टीम को 2 मैच खेलने हैं. इन चार में से सीएसके लिए लखनऊ के खिलाफ दोनों मैचों में जीत संभावना प्रबल है, क्योंकि ये टीम खराब फॉर्म से गुजर रही है. ऐसे में टीम को आरसीबी और गुजरात के खिलाफ मैच में अपना पूरा दम लगाना होगा. वहीं सीएसके में अपने लय में लौट चुकी है, जिसके कारण टॉप की टीमों की टेंशन बढ़ी है.

नीचे की 4 टीमों के लिए प्लेऑफ की डगर मुश्किल

प्लेऑफ में नीचे की 4 टीमों के लिए डगर मुश्किल हो गई है. पॉइंट्स टेबल में अभी लखनऊ की टीम सबसे नीचे हैं. लखनऊ अबतक खेले गए अपने 9 मैचों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज कर पाई है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यहां से टीम को अपने सभी मैचों में जीत हासिल करनी होगी. इसके अलावा मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गई है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article